{"_id":"6a132b420255571c3402ce35","slug":"up-even-after-camping-in-delhi-for-three-days-a-final-decision-on-the-bjp-organization-could-not-be-taken-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन दिन दिल्ली में डेरा डालने के बाद भी नहीं हो सका भाजपा संगठन पर अंतिम फैसला, वापस लौटे प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन दिन दिल्ली में डेरा डालने के बाद भी नहीं हो सका भाजपा संगठन पर अंतिम फैसला, वापस लौटे प्रदेश अध्यक्ष
Sun, 24 May 2026 10:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 24 May 2026 10:15 PM IST
सार
UP BJP Organization: यूपी में भाजपा संगठन को लेकर बड़े फैसले होने हैं। इसके लिए दिल्ली में नेताओं ने ढेरा डाल रखा था, लेकिन सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
हाईकमान को लेना है यूपी संगठन को लेकर फैसला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा संगठन के नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद को एक बार फिर से टाल दिया गया है। इस मुद्दे पर लगातार तीन दिनों तक दिल्ली में डेरा डालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बिना किसी फैसले के ही वापस लौट आए हैं। ऐसे मे माना जा रहा है कि अब संगठन में पद पाने के दावेदारों को अभी दो-तीन दिन तक और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के लगातार बाहर रहने की वजह से सूची पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन बीते तीन दिनों से दिल्ली में थे। इस संबंध में दो बार बैठक होने के बाद अंतिम फैसला के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के साथ रविवार को बैठक होनी थी।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि इस बैठक में नए पदाधिकारियों की सूची पर अंतिम मुहर लग जाएगी और सूची जारी कर दी जाएगी। लेकिन नितिन नवीन के बेंगलुरु में होने की वजह से रविवार को बैठक नहीं हो सकी। इसके पहले शनिवार को ही बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन उस दिन भी नीतिन पटना में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने चले गए थे। इस वजह से बैठक को रविवार के लिए टाल दिया गया था, पर रविवार को भी वह बैंगलुरू चले गए।
विज्ञापन
पंकज दिल्ली से सीधे गोरखपुर पहुंचे जबकि धर्मपाल लखनऊ। माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में बैठक तय होगी। उसके बाद ही नई प्रदेश टीम की घोषणा होगी। अगली बैठक का समय तय होने तक प्रदेश कार्यकारिणी के लिए इंतजार ही होगा।