{"_id":"69285d996eba69b89c09d5dc","slug":"up-etawah-was-the-coldest-place-in-the-state-with-a-minimum-temperature-of-7-4-degrees-celsius-the-weather-d-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इटावा रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इटावा रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान
Thu, 27 Nov 2025 07:48 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:48 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी के मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर से प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बढ़ रही है ठंडक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माैसम में फिर से बदलाव की आहट है। शुक्रवार से यूपी में एक बार फिर से हवा का रुख बदलने वाला है । पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे पारे पर एक बार फिर लगाम लगने वाली है। माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इसके असर से शुक्रवार से प्रदेश में कहीं दक्षिण-पश्चिमी तो कहीं पुरवाई मिश्रित हवाएं चलेंगी। साथ ही आंशिक ताैर पर बादलों की आवाजाही दिखेगी और अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में लगभग 2 डिग्री की बढ़त आएगी। तीन दिन प्रदेश में घने कोहरे से राहत रहेगी।
बृहस्पतिवार को सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा छाया रहा। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ में 7.5 डिग्री, बाराबंकी में 8 डिग्री और कानपुर शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाप रहा।

प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, कुछ जगह हल्का कोहरा
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले 2–3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।