{"_id":"6852b07590564cdf600ae597","slug":"up-engineers-mobilized-against-azamgarh-district-magistrate-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आजमगढ़ के जिलाधिकारी के खिलाफ अभियंता लामबंद, अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजमगढ़ के जिलाधिकारी के खिलाफ अभियंता लामबंद, अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग की
Wed, 18 Jun 2025 05:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:56 PM IST
सार
सिंचाई विभाग के अभियंता से अभद्रता को लेकर लखनऊ में इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर प्रदर्शन किया गया और आजमगढ़ के जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल हुए कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार (द्वितीय) द्वारा 13 मई को सिंचाई विभाग के एक्सईएन अरुण सचदेव के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने खिलाफ विभागों के अभियंता लामबंद हो गए हैं। इन अभियंताओं ने बुधवार को कैंट रोड स्थित सिंचाई भवन परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया और डीएम को सेवा से बर्खास्त करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
उ0प्र0 इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रदर्शन के द्वारा अध्यक्ष वीके श्रीवास्तव, व महासचिव आशीष यादव ने कहा कि इस खिलाफत में सभी विभागों एवं सावर्जनिक उपक्रमों के अभियंताओं ने शिरकत की और आजमगढ़ के डीएम के इस कृत्य की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीएम के द्वारा सरेआम अभियंता के साथ अभद्रता करके शर्मशार किया है।
विज्ञापन
नेताद्वय ने कहा कि आजमगढ़ डीएम के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चार सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया है। इस मांग पत्र पर कार्रवाई न होने पर अभियंता आर-पार की लड़ाई का एलान करेंगे। प्रदर्शन में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष अखिलेश कुमार के साथ ही एसोसिएशन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, अख्तर अली फारूकी, सुरजीत सिंह निरंजन, सीके मंगलम आदि काफी संख्या में अभियंताओं की उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन