Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: SP may allocate some of its seats to smaller parties; a strategy to strengthen the opposition al

यूपी चुनावः छोटे दलों को अपने हिस्से की सीटें दे सकती है सपा, विपक्षी गठबंधन को मजबूती देने की रणनीति

Thu, 19 Nov 2026 08:28 AM IST
Akash Dwivedi अजित खरे, अमर उजाला
अजित खरे, अमर उजाला Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Nov 2026 08:28 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोटे दलों को साथ जोड़ने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा तय होने के बाद सपा अपने हिस्से से आम आदमी पार्टी, महान दल और अपना दल कमेरावादी को सीटें दे सकती है। मकसद विपक्षी वोटों का बिखराव रोकना है।

विज्ञापन
UP Elections: SP may allocate some of its seats to smaller parties; a strategy to strengthen the opposition al
कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन को मजबूती व व्यापकता देने के लिए समाजवादी पार्टी अलग रणनीति पर काम कर रही है। वह पुराने छोटे साथी दलों को साथ रखने के लिए अपने कोटे की सीटें दे सकती है। क्षेत्रों में सीमित जनाधार वाले इन दलों को कुछ सीट देकर सपा को लाभ की उम्मीद है। साथ ही, इस कदम के जरिये वह अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साथ-साथ सहयोगी कांग्रेस को भी राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप), महान दल और अपना दल (कमेरावादी) सपा मुखिया अखिलेश यादव के संपर्क में हैं। कांग्रेस के साथ सीट वितरण तय हो जाने के बाद सपा इन दलों को अपने कोटे से कुछ सीटें दे सकती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव कह चुके हैं कि साथ छोड़कर जाने वाले दलों और विधायकों को दोबारा साथ नहीं लेंगे। उनका इशारा खास तौर पर सुभासपा की ओर था जो भाजपा नीत एनडीए की घटक है और भाजपा से अधिक-से-अधिक सीटें चाहती है।

विज्ञापन

 


 

Trending Videos

आप दर्जन भर सीट पर कर रही तैयारी

आप व सपा के बीच तालमेल को लेकर बात हुई है। पंजाब में सत्ताधारी आप का मुकाबला भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस से भी है जबकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व सपा का गठबंधन है। ऐसे में सपा के लिए चुनौती है कि वह कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी को कैसे समायोजित करती है। 

दिलचस्प है कि कांग्रेस ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपने साथ रखा हुआ है जो सपा को निशाने पर लिए हुए हैं। मौर्य भी दावा कर रहे हैं कि वह कांग्रेस कोटे से अपने लिए सीटें मांगेंगे, न कि सपा से। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के भी अखिलेश से घनिष्ठ संबंध हैं। आप दर्जन भर सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐन वक्त पर सपा उसे चार-पांच सीटें दे सकती है। ममता की पार्टी तृणमूल का यूपी में कोई जनाधार नहीं है लेकिन उसे एक या दो सीट मिल सकती है।

 

विज्ञापन

ओबीसी वोटों के लिए अपना दल व महान दल का साथ

महान दल, सपा के साथ पहले भी रह चुका है। बीच में उनके संबंध बिगड़े थे। अब फिर महान दल के सुर बदले हैं और सपा के संपर्क में है। उसकी 10-12 सीटों पर निगाहें हैं। इनमें बिल्सी, सहसवान, दातागंज शामिल हैं। यह दल मध्य प्रदेश चुनाव में सपा के साथ गठबंधन में तब आया जब सपा-कांग्रेस गठबंधन टूट गया। वहीं, अपना दल (कमेरावादी) 2022 के चुनाव में सपा के साथ था। पार्टी नेता पल्लवी पटेल सपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। सपा इन दोनों दलों को मिलाकर छह-सात सीटें देने के मूड में है।

 

विज्ञापन

विपक्षी वोटों के बिखराव को रोकने की रणनीति

सपा की रणनीति छोटे दलों को साथ जोड़कर विपक्षी वोटों के बिखराव को रोकने और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की है। पार्टी का मानना है कि क्षेत्रीय प्रभाव रखने वाले छोटे दलों को साथ लेने से चुनावी मुकाबले में उसे अतिरिक्त ताकत मिल सकती है। 

इसके लिए सपा अपने हिस्से की कुछ सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है। सपा की इस रणनीति के पीछे केवल गठबंधन का विस्तार ही नहीं, बल्कि अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक समूहों तक पहुंच बनाने की कोशिश भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed