फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: rally taken out without permission, former minister Abhishek Mishra sued, accused of violating covid protocol

यूपी चुनाव : बिना अनुमति निकाली रैली, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित कई पर मुकदमा, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
सार

दरोगा अभय कुमार मिश्र ने सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले छह ज्ञात और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने व महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
UP elections: rally taken out without permission, former minister Abhishek Mishra sued, accused of violating covid protocol
बाइक रैली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाली। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया गया। वहीं निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर रखा है। इसे भी सपा नेता ने दरकिनार कर दिया। बाइक रैली की लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर दी। वीडियो की जानकारी होते ही हसनगंज थाने में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित 6 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक रविवार की रात पुलिस को इंस्टाग्राम पर दो विडियो मिले। इस विडियो में कुछ लोग समाजवादी पार्टी के नेता के पक्ष में बाइक रैली निकालते हुए दिखे। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि एक वीडियो चौराहा नंबर 9 से निरालानगर, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच का है। जबकि दूसरा विडियो सीतापुर रोड से पक्के  पुल का है। वीडियो की पडताल में पता चला कि इस बाइक रैली में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


रैली का लाइव वीडियो इंस्टाग्राम के प्रयोगकर्ता रजी हसन ने पोस्ट किया था। वीडियो मे कुछ लोगों की पहचान की गई। जिसमें राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है रैली में शामिल हुए लोगों ने मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। वीडियो के आधार पर हसनगंज कोतवाली में तैनात दरोगा अभय कुमार मिश्र ने सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले रजी हसन, राघवेंद्र बाजपेई,  वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने व महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।


एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक जल्द ही इस मामले के सभी आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed