{"_id":"61c0c142fba5fa05fe6f928b","slug":"up-elections-pm-modi-s-rally-will-be-held-in-lucknow-in-the-second-week-of-january-preparations-to-mobilize-five-lakh-people-important-announcements-are-also-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : जनवरी के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में होगी पीएम मोदी की रैली, पांच लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, महत्वपूर्ण घोषणाएं भी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : जनवरी के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में होगी पीएम मोदी की रैली, पांच लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, महत्वपूर्ण घोषणाएं भी संभव
Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
सार
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पहले चरण के प्रचार अभियान के समापन के रूप में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी के दूसरे सप्ताह में (8 से 10 जनवरी के बीच) लखनऊ में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पहले चरण के प्रचार अभियान के समापन के रूप में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
पार्टी की प्रदेश भर में जन विश्वास यात्राएं 19 दिसंबर से शुरू की गई हैं। यात्राओं का समापन 2 से 3 जनवरी के बीच अलग-अलग जगह पर होगा। इन यात्राओं के औपचारिक समापन के अवसर पर लखनऊ में रैली करने का निर्णय किया गया है। इस अवसर पर यहां वृंदावन विहार योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान या रमाबाई आंबेडकर मैदान में पीएम मोदी की रैली हो सकती है। इसमें अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गोरखपुर क्षेत्र से पांच लाख से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। रैली में पीएम प्रदेश को लेकर कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि यह रैली आचार संहिता लागू होने के एक-दो दिन पहले हो सकती है।
विज्ञापन