फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Guddu Jamali and Chandrashekhar met SP President Akhilesh, Jamali will join SP, Chandrashekhar gave indications of alliance

यूपी चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश से मिले गुड्डू जमाली व चंद्रशेखर, सपा की सदस्यता लेंगे जमाली, चंद्रशेखर ने दिए गठबंधन के संकेत

Sun, 28 Nov 2021 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

बसपा विधान मंडल दल के नेता एवं आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली ने तीन दिन पहले पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही उनके सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विज्ञापन
UP elections: Guddu Jamali and Chandrashekhar met SP President Akhilesh, Jamali will join SP, Chandrashekhar gave indications of alliance
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को बसपा से इस्तीफा देने वाले विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मुलाकात की। दोनों की सपा अध्यक्ष से अलग- अलग घंटेभर बातचीत हुई। विधायक जल्द ही सपा की सदस्यता लेंगे। जबकि चंद्रशेखर ने भी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ रहने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


बसपा विधान मंडल दल के नेता एवं आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली ने तीन दिन पहले पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही उनके सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लखनऊ में डेरा डाले गुड्डू जमाली ने रविवार सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई। जल्द ही जमाली अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता लेंगे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें मुबारकपुर से सपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पार्टी में पहले से दमखम लगाने वाले मुबारकपुर के नेताओं को सपा अध्यक्ष ने भविष्य में सौगात देने का आश्वासन देकर संतुष्ट किया है।
विज्ञापन


इसी तरह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। घंटेभर की बातचीत के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि सपा से सियासी मुद्दों पर बातचीत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में दलितों के मुद्दे पर किसी तरह की गलती नहीं होगी। भाजपा को हराने के लिए रणनीति बनी है। सीटों के सवाल पर कहा कि जैसे ही बात फाइनल होगी, बताया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि दलितों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से मुख्यमंत्री लड़ेंगे, वहीं से लड़ूंगा चुनाव- चंद्रशेखर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने प्रेसवार्ता में दावा किया कि जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे, वहीं से वह भी मैदान में उतरेंगे। दलितों की हत्या, महिलाओं से दुष्कर्म, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सरकार की नजर में दलित कुछ भी नहीं हैं। बालिका आश्रम में फूड प्वायजनिंग मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को धरना देंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के हित के लिए सपा से गठबंधन करेंगे। प्रदेश के 69 हजार शिक्षक भर्ती न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सरकार उन्हें जल्द से जल्द न्याय दे। अन्यथा पार्टी उग्र प्रदर्शन शुरू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed