फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections are a vision for West Bengal Heavy violence in three-tier panchayat elections in West Bengal

बंगाल के लिए नजीर हैं UP के चुनाव: यूपी के मुकाबले आधा इलेक्शन, फिर भी बेकाबू; 2019 के बाद नहीं हुई हिंसा

Mon, 10 Jul 2023 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jul 2023 09:03 AM IST
सार

सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 से लेकर हाल ही में हुए निकाय चुनाव बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण संपन्न होना पश्चिम बंगाल के लिए नजीर है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 20 से अधिक लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
UP elections are a vision for West Bengal Heavy violence in three-tier panchayat elections in West Bengal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी हिंसा हो रही है। मतदानकर्मी और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर मतदान केंद्रों पर हो रही लूट को देख रहे हैं, मतदान केंद्रों पर बैलेट की जगह बुलेट चल रहे हैं। पूरा देश बंगाल चुनाव में हो रही चुनावी हिंसा का गवाह बन रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 से लेकर हाल ही में हुए निकाय चुनाव बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण संपन्न होना पश्चिम बंगाल के लिए नजीर है। लोकसभा की 80 सीटों, 2021 में कोरोना संकट के बीच हुए पंचायतीराज चुनाव, 2022 में विधानसभा चुनाव और 2023 में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होना कानून के राज का प्रतीक है। 
विज्ञापन


वह भी तब है जब यूपी में पंचायत चुनाव से लेकर निकाय चुनाव तक कानून व्यवस्था पूरी तरह यूपी पुलिस के हाथ थी, जबकि पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के बाद किसी चुनाव में हिंसा नहीं
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 20 से अधिक लोगों की जान चली गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लगभग 40 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान अराजकता फैल रही है।

वहीं यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक हुए सभी चुनाव बिना किसी बूथ कैपचरिंग, बिना किसी हिंसा और गोलीबारी के संपन्न होना नजीर बन गया है।
 

यूपी के मुकाबले आधा चुनाव, फिर भी बेकाबू
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 75 जिलों में 2.02 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। यूपी में 12.43 करोड़ से अधिक मतदाता थे।

वहीं पश्चिम बंगाल में 61, 636 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद की 928, पंचायत समिति की 9730 और ग्राम पंचायत की 63,229 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं।

यूपी में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में एक भी सीट पर हिंसा की मामूली घटना नहीं हुई। इतना ही नहीं यूपी में कुंभ, राम मंदिर निर्माण के फैसले, अनेक पर्व-त्योहार पर कहीं भी हिंसा, तनाव या दंगा नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed