यूपी चुनाव : 200 विस सीटों पर चुनाव प्रभारी नियुक्त करेगा अपना दल एस, इसी महीने से जिलेवार चुनावी दौरा शुरू करेंगी अनुप्रिया
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 200 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के बाद अब उसकी प्रमुख सहयोगी दल अपना दल (एस) भी अपना चुनावी अभियान तेज करने का फैसला किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 200 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया गया है। इनकी सूची जल्द जारी की जाएगी। साथ ही अनुप्रिया ने यह भी घोषणा किया है कि वह अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से जिलेवार दौरा शुरू करके चुनावी तैयारियों को तेज करेंगी।
यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता द्वय राजेश पटेल व राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपने चुनावी दौरे के दौरान अनुप्रिया जहां चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी, वहीं पार्टी की सांगठनिक बैठक करके बूथ स्तर तक केकार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगी। इन बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगी।
प्रवक्ताओं ने बताया कि पार्टी की तरफ से प्रदेश की 200 विधान सभा सीटों पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दिया गया है। इसके मद्देनजर ही इन सीटों पर प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया गया है। ताकि एक-एक बिंदु पर तैयारियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि पार्टी की रणनीति है कि इन विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ पर 15 यूथ तैयार किए जाएंगे।
कृष्णा को छोड़ आरबी पटेल फिर आए अनुप्रिया के साथ
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल (एस) ने भी अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिसमें पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सहयोगी रहे आरबी सिंह पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कई अन्य नेताओं को भी पार्टी की राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।
गौरतलब है कि अनुप्रिया और उनकी मां कृष्णा पटेल के बीच विवाद के बाद आरबी सिंह पटेल कृष्णा पटेल के साथ चले गए थे। अब वह अनुप्रिया के साथ आ गए हैं। पार्टी के नये पदाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरबी सिंह पटेल के अलावा राघवेन्द्र सिंह को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इनके अलावा तेजबली सिंह, राजेश पटेल बुलबुल, केके पटेल और राम नयन पटेल को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनोद गंगवार, गिरिजेश पटेल और पप्पू माली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
इनके अलावा ज्ञान सिंह पटेल को पार्टी के अनुषांगिक संगठन पंचायत मंच का राष्ट्रीय महासचिव और जवाहर लाल पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य, बासुदेव पटेल को किसान मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य, बीडी गौड को किसान मंच का राष्ट्रीय महासचिव, संदीप वर्मा को छात्र मंच का राष्ट्रीय सचिव, डॉ.अमित पटेल को बौद्धिक मंच का राष्ट्रीय सचिव, जितेंद्र प्रसाद सरोज को युवा मंच का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।