फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Election Commission to hold meeting with all political parties on SIR today, 2003 voter list to be crucial

यूपी: एसआईआर पर सभी राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक आज, 2003 की मतदाता सूची होगी अहम

Wed, 29 Oct 2025 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 29 Oct 2025 07:40 AM IST
सार

SIR in UP: मुख्य बैठक के बाद जिलास्तर पर राजनीतिक दलों के साथ ये बैठकें मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ होंगी। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर के बारे में आयोग के निर्देशों की जानकारी दी

विज्ञापन
UP: Election Commission to hold meeting with all political parties on SIR today, 2003 voter list to be crucial
इन 12 राज्यों में एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। वे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य के राजनीतिक दलों के साथ बुधवार को लखनऊ में बैठक करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) बुधवार तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया बताएं। साथ ही सभी दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का अनुरोध करें जो पुनरीक्षण कार्यों में बीएलओ का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


जिलास्तर पर राजनीतिक दलों के साथ ये बैठकें मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ होंगी। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर के बारे में आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। कहा, सभी तैयारियां समय से पूरी कराएं। कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए। सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल हो सकें, इसके लिए पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, वितरण, मिलान और संग्रह समय से हो। डुप्लीकेट, शिफ्टेड (अन्यत्र स्थानांतरित) और मृत मतदाताओं को लेकर पूरी सावधानी रखें। किसी भी मतदेय स्थल (बूथ) पर बारह सौ से अधिक मतदाता न हों। इसके लिए सभी मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर ड्रॉफ्ट प्रकाशन से पहले ही विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान के काम में लाएं तेजी

बूथों के विभाजन के बाद नए मतदेय स्थलों के बनने पर बीएलओ की नियुक्ति समय से करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिलों में मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान के काम में तेजी लाएं जिससे एसआईआर के दौरान कोई बाधा न आए।

अग्रिम में भी आवेदन किए जाएंगे स्वीकार
सीईओ ने ड्राफ्ट सूची में शामिल न होने वाले सभी मतदाताओं के दस्तावेज सुरक्षित रखने और इसमें लापरवाही न करने पर जोर दिया। कहा, 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करें। अर्हता तिथि 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्तूबर 2026 के लिए भी अग्रिम आवेदन स्वीकार किए जाएं। उन्होंने वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, निर्धन और अन्य अशक्त व्यक्तियों को यथासंभव सुविधा देने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती करने को कहा।

मतदाता ऑनलाइन भी भर सकेंगे गणना प्रपत्र

रिणवा ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल हो। उन्होंने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र, घोषणा पत्र और फॉर्म-6 उपलब्ध कराने को कहा। मतदाता के भरे गणना प्रपत्र की एक प्रति बीएलओ अपने पास रखेंगे और दूसरी प्रति अपने हस्ताक्षर सहित मतदाता को लौटाएंगे। इस दौरान गणना प्रपत्र के अलावा अन्य कोई अभिलेख न लिए जाएं। शहरी मतदाता, अस्थायी प्रवासी गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ को एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

हर दिन होगी एसआईआर की निगरानी

सीईओ ने पुनरीक्षण कार्य की रोजाना प्रगति की निगरानी करने और तय समय में सभी कार्य पूरे कर रिपोर्ट सीईओ कार्यालय को भेजने को कहा। बता दें, 3 नवंबर तक एसआईआर से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण और गणना प्रपत्रों का मुद्रण होगा। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण करेंगे। साथ ही प्रपत्रों को भरवाकर वापस लेंगे। 9 दिसंबर को मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां दाखिल किए जाने की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक होगी। नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई, सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय की अवधि 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक होगी। 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed