फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up election 2022: SP wants to keep the issue of farmers hot, there will be many important proposals for farmers in the manifesto

up election 2022 : किसानों के मुद्दे को निरंतर गरमाए रखना चाहती है सपा, घोषणा पत्र में किसानों के लिए होंगे कई अहम प्रस्ताव

Mon, 17 Jan 2022 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jan 2022 08:39 PM IST
सार

किसान आंदोलन के वक्त से ही समाजवादी पार्टी भाजपा पर हमलावर हुई है। इस बीच लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर सपा सड़क पर उतरी। इस मुद्दे पर सदन में भी हंगामा हुआ।

विज्ञापन
up election 2022: SP wants to keep the issue of farmers hot, there will be many important proposals for farmers in the manifesto
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दे को निरंतर गरमाए रखने की रणनीति पर कार्य कर रही है। ओलावृष्टि सर्वे के बाद अन्न संकल्प अभियान इसी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी के घोषणा पत्र में भी किसानों से जु़ड़े कई अहम प्रस्ताव बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


किसान आंदोलन के वक्त से ही समाजवादी पार्टी भाजपा पर हमलावर हुई है। इस बीच लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर सपा सड़क पर उतरी। इस मुद्दे पर सदन में भी हंगामा हुआ।  किसान कानून वापस होने के बाद सपा ने इसका श्रेय किसान आंदोलन को देते हुए भाजपा का नाकामी बताया। पार्टी की ओर से गेहूं, धान खरीद, खाद की कमी और महंगाई को भी किसानों से जोड़कर मुद्दा बनाया गया। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के बाद गांव-गांव सर्वे के जरिए पार्टी किसानों के नजदीक पहुचने का प्रयास की। इस बीच दम तोड़ने वाले किसानों के घर प्रतिनिधि मंडल भेजा गया। 
विज्ञापन


अब पार्टी की रणनति है कि जिस तरह से भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में किसान परिवारों से भिक्षा के रूप में एक-एक मुट्ठी चावल लिया, उसी तर्ज पर अन्न संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर किसानों के हितों की दुहाई देकर एक-एक मुट्ठी गेहूं या चावल हाथ में लेकर संकल्प दिलाएंगे। इस संकल्प के जरिए पार्टी की पहुंच हर घर तक बनाने की रणनीति है। इससे जहां एक तरफ भाजपा को किसान विरोधी साबित करने का प्रयास किया जाएगा तो दूसरी तरफ खुद को किसान हितैषी साबित करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र में भी दिखेगी झलक
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिसंबर माह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कई किसान प्रितिनधि मंडल मिले थे। इस दौरान सभी के सुझाव लिए गए। कुछ कृषि विशेषज्ञों से भी यह राय ली र्गइ है कि किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं। सपा शासन में मंडियों के विस्तार की योजना को वाहवाही मिली है। घोषणा पत्र में अधूरी मंडियों को नए सिरे से पूरा कराने, संबंधित क्षेत्र में तैयार होने वाली उपज के लिए विपणन केंद्र बनाने, कृषि उत्पाद के निर्यात की रणनीति, आलू को जरूरतमंद राज्यों में भेजवाने की नीति तैयार करने, गन्ना किसानों को राहत जैसे मुद्दे शामिल किए जा सकते हैं। फसल बीमा योजना में बीमा कंपनी और बैंक किस तरह से किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाए, इसके लिए नीति बनाने पर भी विचार हो रहा है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों को लेकर गंभीर रही है। जब भी सपा की सरकार आई है किसानों के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। ऐसे में सपा की सरकार आने पर किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed