{"_id":"620d392b46e2797e654654e3","slug":"up-election-2022-rajnath-singh-said-the-state-does-not-want-aunt-and-babua-but-baba-lakshmi-always-comes-sitting-on-a-lotus-flower","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : राजनाथ सिंह बोले, प्रदेश को बुआ और बबुआ नहीं, बाबा चाहिए , लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : राजनाथ सिंह बोले, प्रदेश को बुआ और बबुआ नहीं, बाबा चाहिए , लक्ष्मी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती हैं
Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
सार
लाल पोटली का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा सपाई आजकल एक लाल पोटली दिखा रहे हैं। उधर भूलकर भी नजर मत डालना, उसमें कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा जिस तरह डूबते को तिनके का सहारा होता है, उसी तरह सपा को अब इस पोटली का सहारा रह गया है।
विज्ञापन
मलिहाबाद में भीड़ देख उत्साहित हुए राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को बुआ और बबुआ नहीं, बाबा चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, मुफ्त खाद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दोगुनी की जाएगी। महिलाओं को बस और ट्रेन में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। रक्षा मंत्री बुधवार को मोहनलालगंज में भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा कि लक्ष्मी न साइकिल पर बैठकर आती हैं, न हाथी पर। वह हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। इसलिए कमल का बटन दबाकर भाजपा को जिताइए और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाइए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे, बदमाशों और भूमाफिया का बोलबाला था। जबकि योगी सरकार में गुंडे और बदमाश सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश में अब कोई कट्टा नहीं बना सकता है। मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी।
विज्ञापन
लाल पोटली का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा सपाई आजकल एक लाल पोटली दिखा रहे हैं। उधर भूलकर भी नजर मत डालना, उसमें कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा जिस तरह डूबते को तिनके का सहारा होता है, उसी तरह सपा को अब इस पोटली का सहारा रह गया है। सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री हंसराज, अंबुज त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
उधर, मलिहाबाद में रक्षा मंत्री ने भाजपा विधायक व प्रत्याशी जय देवी कौशल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की दुरुस्त कानून-व्यवस्था के चलते माफिया जेल में बैठे हैं। क्योंकि उनको डर है कि अगर बाहर निकले तो पता नहीं किस दिशा से योगी है बुलडोजर आ जाएगा।
उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा ही मात्र एक ऐसी पार्टी है, जो कहती है वह करती है। हमने कहा था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, जो हमने हटा दी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा, जो चल रहा है। बिजली 24 घंटे देंगे, जो दे रहे हैं। हर गरीब हो मुफ्त बिजली व गैस कनेक्शन देंगे, वे भी हमने दिए। इसलिए प्रदेश में एक बार फिर से योगी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनानी है। जनसभा को केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विकास किशोर, निर्मल वर्मा, मीनू वर्मा, संयोगिता सिंह, कुंवर बलबीर सिंह भी मौजूद थे।