फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Rajeshwar Singh said – with whom women are with, victory is in his hands, will fulfill the dream of every youth, daughter

UP Election 2022 : राजेश्वर सिंह ने कहा- महिलाएं जिसके साथ हैं, विजय उसके हाथ है, हर युवा, बेटी के सपने को पूरा करेंगे

Sun, 13 Feb 2022 11:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Feb 2022 11:26 PM IST
सार

सरकारी सेवाएं छोड़कर राजनीति में आए तेज तर्रार अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह ने कहा कि वह विकास का संकल्प लेकर आए हैं। सरोजनीनगर क्षेत्र को हिंदुस्तान का सबसे विकसित क्षेत्र बनाएंगे। महिलाओं, युवाओं सभी को संसाधन उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Rajeshwar Singh said – with whom women are with, victory is in his hands, will fulfill the dream of every youth, daughter
सरोजनी नगर में प्रचार करते भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में वोट मांगे। दोनों नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बतायीं और राजेश्वर सिंह को जिताने की अपील की।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 2017 से पहले जो स्थितियां थीं वह बदल गई हैं। हरौनी में जलशक्ति मंत्री ने महिलाओं और युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि महिलाएं जिसके साथ हैं, विजय उसके हाथ में है। जीएंगे तो भारत माता के लिए और मरेंगे तो भारत माता के लिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है और बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर तैयार हो चुका है। अब लोग कह रहे हैं हम सबकी असली उड़ान अभी बाकी है। अभी मथुरा और वृंदावन बाकी है।
विज्ञापन


सरकारी सेवाएं छोड़कर राजनीति में आए तेज तर्रार अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह ने कहा कि वह विकास का संकल्प लेकर आए हैं। सरोजनीनगर क्षेत्र को हिंदुस्तान का सबसे विकसित क्षेत्र बनाएंगे। महिलाओं, युवाओं सभी को संसाधन उपलब्ध कराएंगे। हर युवा, हर बेटी के सपने को पूरा करेंगे। उनके सपने को पूरा करना ही मेरा सपना है। राजेश्वर सिंह ने रविवार को सेक्टर-के स्थित मंदिर में पूजा भी की। केंद्रीय कार्यालय पर जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद एल्डिको उद्यान 2 आरडब्ल्यूए, जागरण मंच पार्क नंबर दो, हरौनी, एसकेडी एकेडमी, विशिष्ट पार्क, मदन कुंडू चौराहा आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed