{"_id":"61e98a24e311ca1e5f0a81e9","slug":"up-election-2022-imran-masood-meets-akhilesh-will-not-contest-elections-will-take-membership-of-sp-will-work-as-star-campaigner","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : अखिलेश से मिले इमरान मसूद, नहीं लड़ेंगे चुनाव, लेंगे सपा की सदस्यता, स्टार प्रचारक के रूप में करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : अखिलेश से मिले इमरान मसूद, नहीं लड़ेंगे चुनाव, लेंगे सपा की सदस्यता, स्टार प्रचारक के रूप में करेंगे काम
Fri, 21 Jan 2022 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:10 AM IST
सार
पिछले सप्ताह इमरान मसूद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सपा की सदस्यता लेने का एलान किया था, लेकिन सदस्यता लेने नहीं आए। इसे उनकी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा था। मगर बृहस्पतिवार को उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश से मुलाकात की।
विज्ञापन
इमरान मसूद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व प्रियंका गांधी के सलाहकार रहे इमरान मसूद ने बृहस्पतिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब घंटे भर बातचीत हुई। जल्द ही इमरान सपा की सदस्यता भी लेंगे, लेकिन वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। पर, बतौर स्टार प्रचारक पश्चिमी यूपी में सपा उम्मीदवारों को जिताने में जुटेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इमरान मसूद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सपा की सदस्यता लेने का एलान किया था, लेकिन सदस्यता लेने नहीं आए। इसे उनकी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा था। मगर बृहस्पतिवार को उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश से मुलाकात की। इस दौरान इमरान ने कहा कि वह प्रदेश में भाजपा का सफाया करना चाहते हैं। किसानों, मजदूरों व गरीबों की सुरक्षा और उनके विकास के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना लेकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। वह अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर का जिलाध्यक्ष बदला
सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और इमरान मसूद की मुलाकात के बाद सहारनपुर जिलाध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि सहारनपुर का जिलाध्यक्ष धाना खंडी निवासी डॉ. रागिब अंजुम को बनाया गया है।
विज्ञापन