फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP election 2022: BSP hopes, seventh phase will be special for it, out of 54 in this phase BJP has 29, SP has 11 and BSP has six seats

UP election 2022 : बसपा के लिए सातवां चरण रहेगा खास, इस चरण की 54 में से भाजपा के पास 29, सपा के पास 11 तथा बसपा के पास हैं छह सीटें

Fri, 04 Mar 2022 04:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Mar 2022 04:51 PM IST
सार

9 जिलों की 54 सीटों पर सातवें यानी अंतिम चरण का चुनाव होगा। इस चुनाव में बसपा इस बार अपना तगड़ा समीकरण मानकर चल रही है। विस चुनाव 2017 की बात करें तो इस चरण में 54 में से 29 सीटों पर भाजपा ने विजय पताका फहरा दी थी।

विज्ञापन
UP election 2022: BSP hopes, seventh phase will be special for it, out of 54 in this phase BJP has 29, SP has 11 and BSP has six seats
चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छठें चरण का चुनाव हो चुका है और अब बस एक चरण का चुनाव बाकी रह गया है। बसपा को आस है कि यही सातवां चरण उसके लिए बेहद खास हो सकता है। चूंकि पिछले चुनाव में बसपा ने कुल 19 सीटें जीतीं थी जिनमें से छह इस चरण के54 जिलों में ही हिस्से में आई थीं। ऐसे में बसपा इस बार तैयारी भी जबरदस्त तरीके से ही कर रही है।

विज्ञापन


9 जिलों की 54 सीटों पर सातवें यानी अंतिम चरण का चुनाव होगा। इस चुनाव में बसपा इस बार अपना तगड़ा समीकरण मानकर चल रही है। विस चुनाव 2017 की बात करें तो इस चरण में 54 में से 29 सीटों पर भाजपा ने विजय पताका फहरा दी थी। 11 सीटें सपा के हिस्से में आई थीं। बसपा को छह सीटें मिलीं थी। बसपा ने सगड़ी, मुबारकपुर, दीदारगंज, लालगंज, मऊ, तथा मूंगरा बादशाहपुर सीट पर विरोधियों को चित कर दिया था। बसपा को लग रहा है कि इन सीटों पर तो इस बार भी बसपा बेहतर लड़ेगी ही पर बाकी सीटों पर भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन


पर आसान नहीं है राह
भले ही बसपा यहां अतिरिक्त ताकत लगा रही हो पर यहां उसकी राह आसान नहीं है। पिछले चुनाव में सगड़ी से जीती बसपा की वंदना सिंह अब भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। मऊ से जीते मुख्तार अंसारी इस बार चुनावी रण में नहीं हैं। उनके पुत्र अब्बास अंसारी मऊ से ही सुभासपा के टिकट पर चुनावी रण में हैं। मूंगरा बादशाहपुर से बसपा से पिछला चुनाव जीतीं सुषमा पटेल बसपा छोड़कर सपा ज्वाइन कर चुकी हैं और मडियाहूं से चुनावी रण में हैं। हालांकि इनके स्थान पर अब बसपा ने जिन उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा हैं वह भी कमजोर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मजबूती से चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे कोआर्डिनेटरों को लगाया
इस आखिरी चरण के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश के सभी कोआर्डिनेटरों को लगाया है। मिर्जापुर और बनारस में मायावती खुद ही जनसभा को संबोधित कर चुकी है। गाजीपुर में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशं चंद्र मिश्रा रहेंगे। बाकी कोआर्डिनेटर भी अगले दो दिन इन 54 सीटों पर ही मशक्कत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed