फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Apna Dal (S) releases second list of three candidates

UP Election 2022 : अपना दल एस ने घोषित किए तीन उम्मीदवार, घाटमपुर से सरोज कुरील, कायमगंज से डॉ. सुरभि, नानपारा से राम निवास वर्मा

Thu, 27 Jan 2022 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Jan 2022 08:50 PM IST
सार

अपना दल (एस) ने दूसरी सूची में तीन प्रत्याशियों की घोषण की है। इसमें कानपुर नगर की घाटमपुर, फर्रुखाबाद की कायमगंज और बहराइच की नानपारा सीट शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Apna Dal (S) releases second list of three candidates
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) ने सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा हाईकमान से चल रही बातचीत के बीच बृहस्पतिवार तो तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें पार्टी ने घाटमपुर (कानपुर नगर) सीट पर सरोज कुरील, फर्रूखाबाद की कायमगंज सीट से डॉ. सुरभि और बहराइच की नानपारा सीट पर राम निवास वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी अपना दल (एस) रामपुर की स्वार सीट से हैदर अली खां के नाम की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा हाईकमान द्वारा जिन सीटों को अपना दल (एस) के लिए छोड़ने का फैसला किया गया है, उन सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के साथ फिलहाल अपना दल (एस) को कुल 14 सीट देने पर सहमति बन चुकी है। इनमें छानबे (मिर्जापुर), सोरांव, बारा, प्रतापपुर  व चायल (प्रयागराज), विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़), प्रतापगढ़ सदर, मऊरानीपुर (झांसी), नानपारा (बहराइच), घाटमपुर (कानपुर नगर), मडियाहूं (जौनपुर), बछरावां (रायबरेली), स्वार (रामपुर), कायमगंज (फर्रूखाबाद) शामिल हैं। वाराणसी, सोनभद्र, फतेहपुर और सिद्धार्थ नगर की कुल 5 और सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed