फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Akhilesh said – double whammy on farmers under BJP rule, but did not get compensation due to hailstorm

UP Election 2022 : अखिलेश बोले- भाजपा शासन में किसानों पर दोहरी मार, ओलावृष्टि से परेशान पर नहीं मिला मुआवजा

Fri, 21 Jan 2022 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में किसान की आय दुगनी करने का वादा था। लेकिन किसानों को उनकी हालत में छोड़ दिया गया। डबल इंजन सरकार के बावजूद किसान के फसल की एमएसपी दरों पर बिक्री नहीं हुई। किसान को खाद भी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh said – double whammy on farmers under BJP rule, but did not get compensation due to hailstorm
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ  महंगाई की मार तो दूसरी ओर नुकसान का मुआवजा न मिलने से किसान बेहद परेशान हैं। ललितपुर में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर किसान की आत्महत्या विचलित करने वाली घटना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में किसान की आय दुगनी करने का वादा था। लेकिन किसानों को उनकी हालत में छोड़ दिया गया। डबल इंजन सरकार के बावजूद किसान के फसल की एमएसपी दरों पर बिक्री नहीं हुई। किसान को खाद भी नहीं मिल रही है। भाजपा राज में किसानों की मदद की जगह हर तरह से उन्हें अपमानित एवं प्रताड़ित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हर संघर्ष में साथ रही है। समाजवादी सरकार में मंडिया बन रही थी ताकि किसान अपनी फसल के लाभप्रद मूल्य पा सके।
विज्ञापन


अटेवा के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उन्हें पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के लिए आभार जताया। अटेवा प्रतिनिधियों ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में एक अप्रैल 2005 से शिक्षकों व कर्मचारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई, जो किसी के हित में नहीं है। प्रतिनिधि मंडल में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, नीरजपति त्रिपाठी, भारत सिंह यादव, अशोक कुमार, डॉ0 राजेश कुमार, रामेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सदस्यता ली
अमरोहा के नौगवां साताद निवासी पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed