फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: After Akhilesh among star campaigners, demand for Dimple-Jaya Bachchan, Shivpal, Naresh Uttam, Rajbhar also demanded

UP Election 2022 : स्टार प्रचारकों में अखिलेश के बाद डिंपल-जया बच्चन की मांग, शिवपाल, नरेश उत्तम, राजभर की भी डिमांड

Fri, 04 Mar 2022 04:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Mar 2022 04:53 PM IST
सार

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद मौर्य की भी डिमांड बनी हुई है।

विज्ञापन
UP Election 2022: After Akhilesh among star campaigners, demand for Dimple-Jaya Bachchan, Shivpal, Naresh Uttam, Rajbhar also demanded
डिंपल और जया

विस्तार

प्रदेश में छह चरण का चुनाव हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण में हर उम्मीदवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का कार्यक्रम मांग रहे हैं। इनके अलावा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद मौर्य की भी डिमांड बनी हुई है। सुरक्षित सीटों के साथ सामान्य सीटों पर भी पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में अब सातवें चरण की 54 सीटों पर चुनाव होना है। नौ जिले की इन सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन का वक्त है। हर उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कराने के लिए व्याकुल है। समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित अन्य नेताओं को शामिल किया है। स्वास्थ्य कारणों से मुलायम सिंह करहल के बाद सिर्फ मल्हनी में जाने को तैयार हैं। पहले उनका कार्यक्रम बृहस्पतिवार को था, लेकिन अब शुक्रवार को मल्हनी में जनसभा संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिन में चार से पांच जनसभा कर रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पूर्वांचल में डेरा डाले हैं। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद जया बच्चन और पूर्व सांसद डिंपल यादव करीब छह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर चुकी है। अब हर प्रत्याशी उनकी जनसभा के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। इसकी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि डिंपल और जया के जरिए महिला वोटरों को लामबंद किया जा सकता है। इसी तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर के लिए सभी सीटों पर डिमांड की गई है। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर खुद सातवें चरण में शामिल जहूराबाद से मैदान में हैं। ऐेसे में अंतिम समय उनका कार्यक्रम नहीं मिल पा रहा है, जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव क्षेत्र फाजिलनगर में छठवें चरण में चुनाव हो चुका है। ऐसे में वह सातवें चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए निकल लिए हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर में डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed