फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: AAP released third list of candidates, list of star campaigners also released

UP Election 2022 : आप ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी

Fri, 21 Jan 2022 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 07:57 PM IST
सार

आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने तीसरी सूची में 33 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए। संजय सिंह ने कर्नल इंजीनियर अजय कुमार को आप की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
UP Election 2022: AAP released third list of candidates, list of star campaigners also released
आप प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के सभी 403 विस सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 33 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में लखनऊ कैंट से इंजीनियर अजय कुमार और गोंडा के करनैलगंज से विशाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में 8 समान्य, 4 मुस्लिम, 11 ओबीसी और 10 एससी वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है। इसमें एक भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। इस सूची के साथ ही अब तक आप 203 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। जल्द ही अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करते हुए प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहले की दो सूचियों की तरह इस सूची में एक पूर्व आईएएस, 2 डॉक्टर, 9 पोस्ट ग्रेज्युएट और 13 ग्रेज्युएट उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि सबसे योग्य प्रत्याशी अब तक आम आदमी पार्टी ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि आप की तीसरी सूची को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से मंजूरी लेकर घोषित किया गया है। इस मौके पर आप सांसद ने नौ सेना के पूर्व कर्नल इं अजय कुमार को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इससे पहले अजय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


अमर जवान ज्योति को बुझाना शहीदों का अपमान
अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिलाने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए आप सांसद ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लौ पिछले 50 वर्षो से शहीदों के सम्मान में जल रही है, उसे बुझाने का फैसला लेकर केन्द्र सरकार ने अपमान किया है। इसके लिए देश भाजपा को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से स्पष्ट हो गया न ये किसान के हैं न ये जवान के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने जारी 15 स्टार प्रचारकों की सूची
इस मौके पर आप के प्रदेश प्रभारी ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के अलावा भगवंत मान को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा इमरान हुसैन, गोपाल राय, विनय पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, सोमेन्द्र ढाका, वंशराज दूबे, शकील मलिक, नीलम यादव सुरेन्द्र चौबे, राखी बिदलान, सोमनाथ भारती का नाम भी इस सूची में शामिल है।


आम आदमी पार्टी ने लखनऊ कैंट से सामान्य वर्ग के अजय कुमार, गोरखपुर ग्रामीण से सामान्य वर्ग के वैभव शाही, कानुपर नगर से सत्येन्द्र कोरी, बरेली कैंट से शिवर नागवंशी, इटावा से डॉ शिव प्रताप सिंह राजपूत, आगरा की फतेहपुर सीकरी से नाजिर खान, बलिया शहर से अजय राय मुन्ना, बिजनाैर की नगीना सीट से अर्जुन सिंह को, जालौन के उरई सीट से दीपशिखा, कन्नौज से डॉ चंद्रकांत यादव, एटा से अर्जुन सिंह यादव, फतेहपुर के हुसैनगंज से अब्दुल राजिक को चुनावी मैदान में उतारा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed