फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: 55% voting in the fifth phase, voting in 61 seats, lowest turnout in all phases

UP Election 2022: पांचवें चरण की 61 सीटों पर 57.26 फीसदी मतदान, अब तक का सबसे कम

Mon, 28 Feb 2022 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Feb 2022 12:33 AM IST
सार

छिटपुट घटनाओं और ईवीएम में खराबी के बीच रविवार को पांचवें चरण का मतदान भी संपन्न हो गया। इस चरण में अब तक का सबसे कम 57.26 फीसदी मतदान हुआ। 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज की इलाहाबाद उत्तरी सीट पर 39.56 फीसदी और सबसे अधिक बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट पर 70.35 फीसदी हुआ। 

विज्ञापन
UP Election 2022: 55% voting in the fifth phase, voting in 61 seats, lowest turnout in all phases
मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं।

विस्तार

छिटपुट घटनाओं और ईवीएम में खराबी के बीच रविवार को पांचवें चरण का मतदान भी संपन्न हो गया। इस चरण में अब तक का सबसे कम 57.26 फीसदी मतदान हुआ। 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान के साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज की इलाहाबाद उत्तरी सीट पर 39.56 फीसदी और सबसे अधिक बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट पर 70.35 फीसदी हुआ। 

विज्ञापन


पांचवे चरण में अब तक सबसे कम मतदान हुआ। इस चरण में 54.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चरण में डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। इस चरण में कुछ स्थानों से छिटपुट घटना और ईवीएम में खराबी की खबरों के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। पांचवे चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा जिले की 61 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

  
मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद कुंडा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के लोगों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं चुनाव खत्म होते होते प्रयागराज के करेली में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि प्रयागराज पुलिस का कहना है कि इस घटना का चुनाव से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता की 549 शिकायतें, 91 मशीनों में आई खराबी
पांचवे चरण में 549 शिकायतें आचार संहिता के उल्लंघन की आई। इसमें 293 शिकायतें सही पाई गईं, जिन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 91 ईवीएम में खराबी आई जिसके बाद उसे बदलना पड़ा। इसके अलावा 475 वीवीपैट बदले गए।

80 हजार मतदाताओं ने किया पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल
80 हजार मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। इसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता, दिव्यांग मतदाता, अनिवार्य सेवा और मतदान कर्मियों को 59572 पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें 52757 मतदाताओं ने ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया। इसी तरह 27337 सर्विस वोटरों को भी पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराए गए हैं।


इनकी किस्मत हुई ईवीएम में कैद
इस चरण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, मोती सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा, रमापति शास्त्री, पूर्व मंत्रियों में अरविंद सिंह गोप, तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, फरीद महफूज किदवई, रघुराज प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी की बेटी अराधना मिश्रा, कृष्णा पटेल, पल्लवी पटेल समेत डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गजों की किसमत का फैसला 10 मार्च को होगा।

गत दो विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक वोटिंग प्रतिशत
जिला    2022    2017

अमेठी    55.86    56.59    
अयोध्या    58.01    60.89        
बहराइच    54.60    58.67        
बाराबंकी    54.65    67.42        
चित्रकूट    59.64    60.61        
गोंडा    54.76    57.54        
कौशांबी    57.01    56.95        
प्रतापगढ़    52.65    55.84        
प्रयागराज    53.07    54.13        
रायबरेली    56.60    56.63        
श्रावस्ती    57.24    63.19        
सुल्तानपुर    54.99    57.48

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed