फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2017: Left parties are trying to foothold in Eastern

पूर्वांचल की जमीन पर फिर पांव जमाने में जुटे वाम दल

Tue, 28 Feb 2017 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो / लखनऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2017: Left parties are trying to foothold in Eastern

मार्क्सवादी राजनीति के लिए कभी काफी उर्वर रही पूर्वांचल की जमीन पर वामदल एक बार फिर पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं। छठे और सातवें चरण में शामिल पूर्वांचल के 14 जिलों में चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज वाम नेताओं ने डेरा डाल दिया है। वाम मोर्चे को पूरी उम्मीद है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में उनका खाता जरूर खुलेगा।

विज्ञापन


एक दौर था कि बनारस के गंगापुर (अब सेवापुरी रोहनिया) विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार वाम प्रत्याशी जीते। अकबरपुर, फैजाबाद, मेंहनगर, मऊ, पडरौना, घोसी और रसड़ा आदि क्षेत्रों से भी माकपा और भाकपा के प्रत्याशी विधानसभा में पहुंचते रहे, पर वर्ष 2002 के बाद यूपी के चुनावों में वाम दलों का खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन


यही वजह है कि इस बार छह वाम दलों ने न सिर्फ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया, बल्कि पूर्वांचल में पूरी शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकपा के कई स्टार प्रचारक भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।

UP Election 2017: Left parties are trying to foothold in Eastern

भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की कई सभाएं हो चुकी हैं। वे दो व तीन मार्च को गाजीपुर, चार मार्च को चंदौली और पांच को मिर्जापुर जिले में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। माकपा के स्टार प्रचारक और लोकसभा सांसद मो. सलीम दो मार्च को वाराणसी और तीन मार्च को चंदौली में मतदाताओं से मुखातिब होंगे।

वे सोमवार की शाम ही मतदाताओं से संपर्क करते हुए देवरिया से वाराणसी पहुंचे। माकपा की दूसरी स्टार प्रचारक सुभाषिनी अली 4 मार्च को मिर्जापुर और 5 मार्च को वाराणसी में सभाएं करेंगे। सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएस मजूमदार भी पिछले कई दिनों से पूर्वांचल में डेरा जमाए हुए हैं।

माकपा के राज्य सचिव हीरा लाल यादव भी सजातीय लोगों के अलावा अन्य जाति के मतदाताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लाने के लिए जुटे हुए हैं। भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश समेत कई स्टार प्रचारक भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। यहां बता दें कि वर्ष 2002 के बाद हुए चुनाव पूर्व सर्वे में पहली बार यूपी में वाम दलों का खाता खुलने की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed