{"_id":"618e672558dd68022333d6e3","slug":"up-eight-superintendents-of-district-jail-transferred-one-additional-charge-abhishek-sent-to-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जिला जेल के आठ अधीक्षकों का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार, सात डीएफओ का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जिला जेल के आठ अधीक्षकों का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार, सात डीएफओ का तबादला
Fri, 12 Nov 2021 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:23 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विजय विक्रम सिंह को जिला कारागार बरेली से बांदा, भीमसेन मुकुंद को जिला जेल मऊ से फतेहगढ़ और जिला जेल फतेहगढ़ में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनात रामधनी को केन्द्रीय कारागार इटावा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न जेल में तैनात 8 अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जबकि बलिया जिला कारागार के अधीक्षक को मऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनमें लखनऊ के जिला कारागार के अधीक्षक अभिषेक चौधरी को इसी पद पर सिद्धार्थनगर भेजा गया है। जबकि जिला कारागार बांदा के अधीक्षक लखनऊ में संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विजय विक्रम सिंह को जिला कारागार बरेली से बांदा, भीमसेन मुकुंद को जिला जेल मऊ से फतेहगढ़ और जिला जेल फतेहगढ़ में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनात रामधनी को केन्द्रीय कारागार इटावा स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार राजीव शुक्ल को जिला कारागार एटा से केन्द्रीय कारागार-2 बरेली, अमित चौधरी को केन्द्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार एटा, कोमल मंगलानी कोे जिला कारागार मुरादाबाद से मैनपुरी और जिला कारागार बलिया के अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह को मऊ जिला कारागार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
सात डीएफओ का तबादला
समीर कुमार को दक्षिणी खीरी वन प्रभाग से स्थानांतरित करते हुए बरेली का डीएफओ बनाया गया है। बिजनौर के डीएफओ एम सेम्मारन को उप वन संरक्षक, वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर के पद पर तैनात किया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएफओ सूरज को इसी पद पर मुरादाबाद, संजय कुमार विश्वाल को मऊ से दक्षिणी खीरी वन प्रभाग, सुंदरेशा को औरेया से उत्तर खीरी वन प्रभाग और अनिल कुमार पटेल को उत्तर खीरी वन प्रभाग से बिजनौर का डीएफओ बनाया गया है। कन्हैया पटेल को मुरादाबाद वन प्रभाग से स्थानांतरित करते हुए मुजफ्फरनगर वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, 11 आईएफएस अधिकारियों के तबादले की सूची सरकार को भेजी गई थी, जिसमें से 7 के तबादले करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन