फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: 8 People Died due to Cold, Dense Fog IMD Alert Uttar Pradesh Mausam News in Hindi

यूपी: जानलेवा ठंड से आठ की मौत, कोहरे से कई स्थानों पर टकराए वाहन, आज इन जिलों में पड़ रहा है घना कोहरा

Thu, 16 Jan 2025 09:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Jan 2025 09:52 AM IST
सार

Fog in UP: यूपी में जानलेवा ठंड जारी है। कानपुर और अलीगढ़ में ठंड की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। आज भी कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान है। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: 8 People Died due to Cold, Dense Fog IMD Alert Uttar Pradesh Mausam News in Hindi
यूपी के कई जिलों में घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यह सर्दी अब जानलेवा होती जा रही है। कानपुर मंडल और अलीगढ़ ठंड की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ कोहरे की जगह आगरा एक्सप्रेस वे में हादसा हुआ। इस हादसे में 32 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


 ठंड एक बार फिर लोगों का इम्तिहान लेने लगी है। बुधवार को बुंदेलखंड और कानपुर मंडल के जिलों में ठंड से छह लोगों की माैत हो गई। इनमें महोबा और चित्रकूट में दो-दो और फतेहपुर और जालाैन का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन


चित्रकूट में पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा निवासी 61 वर्षीय कैलासिया देवी मंगलवार को खेत में पानी लगाए थीं। इसी दौरान उनकी हालत खराब हो गई। घर वाले उन्हें लेकर सीएचसी पहाड़ी गए। करीब दो घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कछारपुरवा निवासी मिथलेश के छह माह के पुत्र कपिल की अचानक मंगलवार की शाम तबीयत खराब हो गई। दादा अखिलेश ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महोबा में ठंड की चपेट में आने से क्रशर मुनीम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं जालाैन में खेत की रखवाली करने गए किसान और फतेहपुर में एक श्रमिक की ठंड से माैत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां घना कोहरा छाने की संभावना

UP Weather Forecast Today: 8 People Died due to Cold, Dense Fog IMD Alert Uttar Pradesh Mausam News in Hindi

बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed