फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Education will start in 14 new medical colleges next year, 1400 MBBS seats will increase with the start of these colleges

यूपी : अगले साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों में शुरू हो जाएगी पढ़ाई, इन कॉलेजों के शुरू होने से बढ़ जाएंगी एमबीबीएस की 1400 सीटें

Sun, 03 Apr 2022 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

इन कॉलेजों के निर्माण में लगी फर्म को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इन्हें वर्ष 2023 तक शुरू करने की तैयारी है। इन 14 मेडिकल कॉलेजों के लिए मैन पावर की व्यवस्था भी की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Education will start in 14 new medical colleges next year, 1400 MBBS seats will increase with the start of these colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अगले वर्ष 14 नए मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएंगे। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मानव संसाधन को लेकर भी कवायद तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 2017 से पहले सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। लेकिन अब 45 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं। सुल्तानपुर, सोनभद्र, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशांबी, ललितपुर,  लखीमपुर खीरी और अमेठी में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। 
विज्ञापन


इन कॉलेजों के निर्माण में लगी फर्म को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इन्हें वर्ष 2023 तक शुरू करने की तैयारी है। इन 14 मेडिकल कॉलेजों के लिए मैन पावर की व्यवस्था भी की जा रही है। इन कॉलेजों के तैयार होने से प्रदेश में एमबीबीएस की करीब 1400 सीटें बढ़ जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि अगले सत्र से इन मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कर दी जाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चालू वर्ष में सभी 75 जिलों में बीएसएल टू आरटीपीसीआर लैब, सीटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट शुरू की जा रही है। सीएचसी-पीएचसी में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर महराजगंज व संभल में कॉलेज तय
प्रदेश के असेवित जिलों में पीपीपी मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। अब तक करीब 29 कॉरपोरेट घरानों ने आवेदन किया गया। इसमें महराजगंज और संभल में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी गई है। अन्य जिलों के लिए बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed