फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Education Minister says retired teachers will be given notional pay hike in three months, action will be t

यूपी: शिक्षा मंत्री बोले- सेवानिवृत्त शिक्षकों को तीन माह में देंगे नोशनल वेतन वृद्धि, देरी पर होगी कार्रवाई

Fri, 20 Feb 2026 08:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:47 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को तीन माह में नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
UP: Education Minister says retired teachers will be given notional pay hike in three months, action will be t
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा के जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक नोशनल वेतन वृद्धि नहीं मिली है, उसे तीन माह के भीतर दिलवा दिया जाएगा। साथ ही इस काम में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी करेंगे। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने देरी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि देने का शासनादेश छह माह पुराना है, लेकिन अभी तक एक भी शिक्षक को इसका लाभ नहीं मिला है।

विज्ञापन

देरी से सदन में पहुंचने पर टोके गए उच्च शिक्षा मंत्री

भाजपा के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय में खेल संबंधी सुविधाओं और गतिविधियों के बारे में प्रश्न पूछा। हालांकि, उस समय सदन में उत्तर देने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थिति नहीं थे। नेता सदन ने जवाब दिया। जब थोड़ी देर बाद उच्च शिक्षा मंत्री सदन में पहुंचे तो सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें टोका। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा से आने के कारण देरी हुई। इस पर सभापति ने कहा कि देरी से आने का यह स्पष्टीकरण नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed