{"_id":"6a32d5a81315cc257e06f85e","slug":"up-ed-team-to-visit-kanpur-to-identify-assets-of-the-accused-in-the-kidney-racket-case-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किडनी रैकेट मामले में आरोपियों की संपत्तियां चिन्हित करने कानपुर जाएगी ईडी की टीम, बैंकों से मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किडनी रैकेट मामले में आरोपियों की संपत्तियां चिन्हित करने कानपुर जाएगी ईडी की टीम, बैंकों से मांगा रिकॉर्ड
Wed, 17 Jun 2026 10:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:43 PM IST
सार
बहुचर्चित किडनी रैकेट मामले की जांच शुरू करने के बाद ईडी अपनी टीम कानपुर भेजेगी। ईडी ने आरोपियों के बैंकों को भी पत्र लिखकर 10 वर्ष के लेन-देन का रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन
- फोटो : ED
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बहुचर्चित किडनी रैकेट मामले की जांच करने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भेजी जाएगी। ईडी की टीम आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित करने के साथ उनके बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक ईडी की पांच सदस्यीय टीम अगले सप्ताह कानपुर जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रकरण में ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से आरोपियों के साथ जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी साझा करने को कहा है। टीम उन आरोपियों को भी चिन्हित कर रही है, जिन्हें कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जल्द ही इनसे जेल में पूछताछ के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान राशि में गड़बड़ी: जांच में पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ रही एसआईटी, निगरानी तंत्र की भी हो रही पड़ताल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा में अब 2587 पदों पर होगी भर्ती, 71 पद बढ़े, 25 जून तक होंगे आवेदन
ईडी के अधिकारी मुख्य आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में भी जुटे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस रैकेट में कई अस्पताल, डॉक्टर्स के साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल था, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ईडी ने आरोपियों के बैंक खातों में बीते 10 वर्ष के दौरान हुए लेन-देन का ब्योरा जुटाने के लिए बैंकों को पत्र भी लिखा है। जांच के बाद उनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है।