फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Due to the disturbance in the Bay of Bengal, the weather in the state will change, rain is expected in man

UP Weather: बंगाल की खाड़ी में आज से हलचल, प्रदेश में बदलेगा मौसम, 29 अक्तूबर से कई जिलों में बारिश के आसार

Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। बीते दो दिनों से मौसम में उमस बढ़ने की वजह से बारिश के असार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Due to the disturbance in the Bay of Bengal, the weather in the state will change, rain is expected in man
यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में एक बार फिर माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि 24 अक्तूबर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इसके असर से आगामी 29 अक्तूबर से वाराणसी समेत प्रदेश के पूर्वी- दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


पूर्वानुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों तक दिन के तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं 24 अक्तूबर से पूर्वा हवाओं के मद्धिम पड़ने से अगले चार दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन में धूप खिली और प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन में गर्माहट रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रेडिएटिव कूलिंग (विकिरणीय शीतलन) की वजह आने वाले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed