फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Due to fog, flights to and from Lucknow are affected, trains are also running late

यूपी: कोहरे के चलते लखनऊ आने-जाने वाली फ्लाइटें प्रभावित, घंटों बैठना पड़ रहा एयरपोर्ट पर, ट्रेनें भी लेट

Mon, 04 Dec 2023 07:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Dec 2023 07:09 AM IST
सार

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की रात सवा आठ बजे की फ्लाइट एक घंटे, इंडिगो की दोपहर 3.37 बजे की उड़ान एक घंटा 20 मिनट, इंडिगो की सुबह 11.31 बजे की फ्लाइट आधे घंटे व सुबह 6.54 बजे की फ्लाइट 49 मिनट देरी से रवाना हुई।

विज्ञापन
UP: Due to fog, flights to and from Lucknow are affected, trains are also running late
Air India flight - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से लखनऊ का हवाई सफर एक घंटे का है। हालांकि, कोहरे के कारण एयर एशिया के यात्रियों ने रविवार को इसे पांच घंटे में पूरा किया। इसमें से चार घंटे उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। डेढ़ दर्जन फ्लाइटों के साथ ट्रेनें भी घंटों लेट हुईं।

विज्ञापन


दिल्ली से एयर एशिया की शाम 5.42 बजे की फ्लाइट चार घंटे देरी से रवाना हो सकी। इंडिगो की शाम 6.50 बजे की उड़ान एक घंटे 20 मिनट, इंडिगो की 5.49 बजे की फ्लाइट 50 मिनट, इंडिगो की दोपहर 1.54 बजे की उड़ान एक घंटे, इंडिगो की सुबह 8.54 बजे का विमान 59 मिनट लेट रहा।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की रात सवा आठ बजे की फ्लाइट एक घंटे, इंडिगो की दोपहर 3.37 बजे की उड़ान एक घंटा 20 मिनट, इंडिगो की सुबह 11.31 बजे की फ्लाइट आधे घंटे व सुबह 6.54 बजे की फ्लाइट 49 मिनट देरी से रवाना हुई। मुंबई की इंडिगो की बीती रात 11.52 बजे की फ्लाइट एक घंटे 40 मिनट व बंगलुरु की इंडिगो की सुबह 9.45 बजे की फ्लाइट आधे घंटे लेट रही। हैदराबाद की इंडिगो की बीती रात 10.34 बजे की उड़ान 40 मिनट, जयपुर की इंडिगो की रात सवा आठ बजे की उड़ान एक घंटे पांच मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर से वाया आगरा लखनऊ आने वाली दोपहर एक बजे की उड़ान 45 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ से वाया दिल्ली जम्मू जाने वाली इंडिगो की दोपहर 3.36 बजे की फ्लाइट एक घंटे दो मिनट लेट रही। जम्मू से लखनऊ वाया दिल्ली आने वाली इंडिगो की शाम 6.50 बजे की फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।


18 घंटे लेट आई उपासना एक्सप्रेस
कोहरे के चलते 12327 उपासना एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। 13258 दानापुर जनसाधारण एक्स. सवा 13 घंटे, 19601 न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर वीकली एक्स. सवा चार घंटे, 13257 आनंदविहार जनसाधारण एक्स. साढ़े तीन घंटे, 12369 कुंभ एक्स. 13 घंटे, 12328 उपासना एक्स. साढे़ 13 घंटे, 04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल 17 घंटे व 01432 गोरखपु- पुणे फेस्टिवल स्पेशल 12 घंटे लेट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed