{"_id":"69c16a5032605f29450e230c","slug":"up-driver-recruitment-process-begins-for-roadways-buses-with-several-drivers-tested-on-the-first-day-this-i-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोडवेज बसों में ड्राइवर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन इतने चालकों का हुआ टेस्ट; इस तरह कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोडवेज बसों में ड्राइवर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन इतने चालकों का हुआ टेस्ट; इस तरह कर सकते हैं आवेदन
Mon, 23 Mar 2026 09:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:59 PM IST
सार
UP Roadways Bus Service: यूपी रोडवेज की बसों में संविदा में ड्राइवर रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए लखनऊ के अवध बस स्टेशन में टेस्ट लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रोडवेज में संविदा बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अवध बस स्टेशन परिसर में आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 30 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। जांच के दौरान तीन आवेदन निरस्त कर दिए गए। 27 अभ्यर्थियों को बस चलाने के ट्रायल के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ परिक्षेत्र के लिए यह भर्ती प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान कुल 250 पदों पर संविदा चालकों की भर्ती की जानी है। आवेदन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिए जा रहे हैं और मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर योग्य अभ्यर्थियों को अगले दिन ट्रायल के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनारसी राम ने बताया कि पहले दिन प्राप्त आवेदनों में से तीन आवेदन अर्हता के अनुरूप नहीं पाए गए। एक आवेदन जन्मतिथि में विसंगति के कारण निरस्त किया गया। शेष 27 अभ्यर्थियों के प्रपत्र सही पाए गए हैं, जिन्हें बस ट्रायल देना होगा। ट्रायल में सफल होने वाले अभ्यर्थियों से 10 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा कराकर संविदा अनुबंध किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी सौंपी जाएगी। संविदा चालकों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया 25 मार्च तक चलेगी। इसके बाद एक अप्रैल से संविदा महिला परिचालकों की भर्ती शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये का बीमा
क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि संविदा चालकों और परिचालकों को कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें परिजनों के लिए प्रतिवर्ष पांच नि:शुल्क यात्रा पास, दो वर्ष की सेवा के बाद 17 से 20 हजार रुपये तक फिक्स वेतन और एक करोड़ रुपये का बीमा कवर शामिल है। इसके लिए इंडियन बैंक में खाता होना आवश्यक होगा।