फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dr Shaheen is suspected of having met terrorist organisations; investigation into her foreign trip will re

UP : दो साल यूएई में भी रह चुकी है शाहीन, आतंकी संगठनों से मुलाकात की आशंका, विदेश दौरे की होगी जांच

Thu, 13 Nov 2025 06:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

Delhi Car Blast: जांच एजेंसियों को डॉ. शाहीन के पासपोर्ट की छानबीन में कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि शाहीन ने दो साल यूएई में बिताए थे।

विज्ञापन
UP: Dr Shaheen is suspected of having met terrorist organisations; investigation into her foreign trip will re
शाहीन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन ने पिछले 10 साल में किन-किन शहरों का दौरा किया था, इसकी छानबीन की जा रही है। लखनऊ में दो माह रहने की बात सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच एजेंसियां डा. शाहीन के अयोध्या दौरे की दिशा में भी छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन


शाहीन के पूर्व पति डॉ. जफर हयात ने कहा था कि वह अक्सर यूरोप में बसने की बात कहती थी। डॉ. जफर ने शाहीन के विदेश जाने की बात बताई थी। खुफिया एजेंसियां शाहीन के विदेश दौरान जांच कर रही हैं। पड़ताल में शाहीन के पुरुष मित्र डॉ. मुज्जमिल का तुर्किए कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद से शाहीन के कई देशों की यात्रा जांच के घेरे में है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विदेश दौरे पर शाहीन की मुलाकात आतंकी संगठनों से हुई थी। विदेश में ही शाहीन को आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट करने का काम सौंपा गया था। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के संबंध आतंकी संगठन जैश से सामने आने के बाद शाहीन के कनेक्शन के बारे में एटीएस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई में दो साल बिताने का मिला प्रमाण

जांच एजेंसियों को डॉ. शाहीन के पासपोर्ट की छानबीन में कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि शाहीन ने दो साल यूएई में बिताए थे। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में रही। चर्चा है कि यूएई में ही शाहीन को जैश की महिला विंग-जमात उल मोमिनात को तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई थी। शाहीन ने वर्ष 2016 से 2018 के बीच यूएई में रहकर नौकरी की थी।

नए सिरे से होगी पूछताछ

शाहीन के लखनऊ में दो माह बिताने की बात सामने आने के बाद एटीएस उसके करीबियों के बारे में पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि शाहीन के पिता सईद अंसारी, भाई शोएब व पड़ोसियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। शाहीन फोन पर किन लोगों के संपर्क में थी, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि शाहीन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से एटीएस को अहम सुराग मिले हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed