फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dr. Bhimrao Ambedkar International Stadium ready in Ayodhya

UP: अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार, नौ नवंबर से होगा प्रीमियर लीग का आयोजन

Mon, 03 Nov 2025 05:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

सभी टीमों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की ओर से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। एक टीम में 16 सदस्य का चयन होगा जिसमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अतिथि प्लेयर होंगे जो कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के हो सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Dr. Bhimrao Ambedkar International Stadium ready in Ayodhya
स्टेडियम बनकर तैयार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या को एक और सौगात दी है। अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। नौ नवंबर से 26 नवंबर तक अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में पहली बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ की ओर से नौ नवंबर से टी 20 की तर्ज पर अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। सभी टीमों का नाम उत्तर प्रदेश की आठ नदियों सरयू, गंगा, जमुना, बेतवा, हिंडन, चंबल, गोमती व मनोरमा के नाम से होगा, जो हमारी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को दर्शाता है। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक-एक फरियादी से मिले सीएम योगी, अफसरों को दिए निर्देश- निश्चित समय में समस्या सुलझाएं और फीडबैक लें

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संत-महंतों को वितरित किया जाने लगा राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह का निमंत्रण पत्र, बोले- ये सौभाग्यशाली क्षण


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की ओर से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। एक टीम में 16 सदस्य का चयन होगा जिसमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अतिथि प्लेयर होंगे जो कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के हो सकते हैं। इस आयोजन से अयोध्या मंडल में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 29 मैच खेले जाएंगे, जो कलर ड्रेस और सफेद बॉल से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी ऑफिशियल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से  उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का संचालन जय सियाराम ग्रुप आफ कंपनीज और वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया जाएगा। अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय होंगे। जीतने वाली टीम को 11 लाख रुपये और रनर को 5.50 लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed