यूपी: होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 से करें डाउनलोड, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें अंकित परीक्षा केंद्र की निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संशोधित तिथियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों के लिए जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती के लिए 14 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संशोधित प्रवेश पत्र 7 की जगह 10 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें अंकित परीक्षा केंद्र की निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संशोधित तिथियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व तिथियों के लिए जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में जमकर हुई बारिश, इन जिलों में टूटा वर्षों का रिकॉर्ड; मानसून ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा
ये भी पढ़ें - विहिप का 62वां स्थापना दिवस: चंपत राय ने किया विस्थापित हिंदुओं की घर वापसी का आह्वान, विदेश में रहने वाले हिंदुओं को दी सलाह
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की अपील की है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में करीब एक लाख अभ्यर्थी दम दिखाएंगे
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। होमगार्ड बनने के लिए 14 सितंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में करीब एक लाख अभ्यर्थी दम दिखाएंगे। परीक्षा प्रदेश के 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 14 पीएसी की वाहिनी और एक पुलिस लाइन शामिल है।
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम परीक्षा की समाप्ति के बाद उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा सभी चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा, जिसके बाद वह अपने एनरोलमेंट वाले जिले में जाकर प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। आधारभूत प्रशिक्षण के बाद उनको तैनाती दी जाएगी।
बता दें, बोर्ड द्वारा पहले 8 सितंबर से परीक्षा कराई जानी थी लेकिन प्रदेश में अत्याधिक बारिश से इसे एक हफ्ते टाल दिया गया है। वहीं, बोर्ड द्वारा वहीं जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन प्रोविजिनल तरीके से हुआ है, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा इस संबंध में लिए गए अंतिम निर्णय के अधीन होगी।