फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Double decker buses will be available from Lucknow for these five cities, fares in 65 seater buses will be

यूपी: लखनऊ से इन पांच शहरों के लिए चलेंगी डबलडेकर बसें, 65 सीटर बसों में किराया होगा सामान्य से कम

Wed, 13 Nov 2024 12:48 PM IST
रोहित मिश्र नीरज ''अम्बुज'', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ''अम्बुज'', अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Nov 2024 12:48 PM IST
सार

Double Decker Buses in UP: यूपी की राजधानी लखनऊ से प्रदेश के पांच शहरों में डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। इनका किराया भी सामान्य से कम होगा। यह सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। 
 

विज्ञापन
UP: Double decker buses will be available from Lucknow for these five cities, fares in 65 seater buses will be
सीएम योगी ने डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से पांच बडे़ शहरों के लिए एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। पहले चरण में 20 बसें खरीदी जाएंगी। इसके लिए टेंडर किए गए हैं। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही, किराया भी अन्य से कम रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश की पहली एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस का शुभारंभ किया है। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से यह बस कमता बस अड्डे से अमौसी के बीच चलाई जा रही है। अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन भी एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने जा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन ने पहले चरण में 20 बसों के लिए टेंडर जारी किया है। अशोक लीलैंड सहित कई बड़ी कंपनियों ने बसों की आपूर्ति के लिए आवेदन किया है। इन बसों को लखनऊ से पांच बड़े शहरों के बीच चलाया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इन बसों को लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज व गोरखपुर के बीच चलाया जाएगा। प्रत्येक रूट पर चार-चार बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की खरीदारी का काम तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इनको सड़कों पर उतारा जाएगा। खास बात है कि पहली बार रोडवेज के बेड़े में डबलडेकर बसों को शामिल किया जा रहा है। अभी बेड़े में करीब 12 हजार बसें हैं। इसमें तीन हजार अनुबंधित व बाकी रोडवेज की बसें हैं।

65 सीटर होंगी ये बसें, लगेगा कम किराया

UP: Double decker buses will be available from Lucknow for these five cities, fares in 65 seater buses will be
डबल डेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में छात्राएं व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज के अधिकारी बताते हैं कि एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज होने पर 150-200 किलोमीटर तक चल सकेगी। बस की दोनों मंजिलों पर कुल 65 सीटें होंगी। आम बसों में 52 सीटें होती हैं। सीटें बढ़ने और डीजल के मुकाबले कम लागत की वजह से इनका किराया भी कम किया जा सकता है। इस पर भी मंथन हो रहा है।

पांच रूटों पर बनेंगे 12 चार्जिंग स्टेशन
एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। लखनऊ से अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर रूट पर कुल 12 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि बसें निर्बाध रूप से चलाई जा सकें। इसके लिए जल्द ही टेंडर किए जाएंगे।

20 बसों की होनी है खरीद  
एसी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। 20 बसें खरीदी जानी हैं, जिसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।-मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक, रोडवेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed