{"_id":"60a742b5e258002bd25cd28d","slug":"up-do-not-be-negligent-keep-preparedness-in-view-of-future-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : लापरवाही-ढिलाई न बरतें, भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर तैयारियां रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : लापरवाही-ढिलाई न बरतें, भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर तैयारियां रखें
Fri, 21 May 2021 10:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 May 2021 10:48 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। उत्तर प्रदेश कई राज्यों तथा नेपाल की सीमा से जुड़ा है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, नोडल व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 दिन में एक्टिव केस में 62.5 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
कोविड-19 के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर्स तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चालू हालत में रखने की हिदायत देते हुए नोडल अधिकारियों से इनके उपयोग के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन