फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dharampal appointed State BJP General Secretary (Organization) for the second time; Abhay Giri entrusted w

यूपी: धर्मपाल दूसरी बार बने प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन, अभय गिरी को ब्रज क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव करते हुए धर्मपाल सिंह को दूसरी बार प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभय गिरी को ब्रज क्षेत्र का संगठक बनाया गया है। धर्मपाल संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि अभय गिरी ब्रज क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों का समन्वय करेंगे।

विज्ञापन
UP: Dharampal appointed State BJP General Secretary (Organization) for the second time; Abhay Giri entrusted w
धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने धर्मपाल सिंह को दोबारा प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। अभय गिरि को ब्रज क्षेत्र के संगठक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग ने बृहस्पतिवार को कई राज्यों में पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश संगठन में अमूलचूल बदलाव के बाद भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने धर्मपाल सिंह को दोबारा जिम्मेदारी सौंपकर संदेश देने की कोशिश की है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन के मोर्चे पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। यह भी जता दिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में चुनावी तैयारियों को अमली जामा धर्मपाल ही पहनाएंगे। उनकी प्रत्याशियों के चयन में भी अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों पर मंथन

भाजपा चुनाव मैदान में उतरने से पहले अपने सभी वर्तमान विधायकों और संभावित प्रत्याशियों के बारे में कई स्रोतों से जानकारी जुटा रही है ताकि चुनाव में जिताऊ चेहरों को ही टिकट दिया जा सके। लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में उम्मीद के मुताबिक, सीटें नहीं मिलने के बाद अब विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को सुधारने की कवायद। हाल ही में भाजपा ने विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी के साथ चार सह प्रभारी भी बनाए हैं, जो अब संगठन और सरकार के बीच तालमेल बैठाते हुए चुनाव तक यूपी के सियासी रुख को भांपते हुए आगे कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed