{"_id":"5ac1e35f4f1c1bc4618b4fd6","slug":"up-dgp-will-now-review-the-range-too","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी डीजीपी अब रेंज की भी करेंगे समीक्षा, जिलों के आकस्मिक दौरे पर भी निकलेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डीजीपी अब रेंज की भी करेंगे समीक्षा, जिलों के आकस्मिक दौरे पर भी निकलेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह जोन के साथ-साथ अब रेंज की समीक्षा अलग से कर रहे हैं। जल्द ही वे पूर्वांचल के अलग-अलग जोन और रेंज की समीक्षा रेंज मुख्यालय पर जाकर करेंगे।
डीजीपी ने बताया कि वे अब तक कानपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली और आगरा रेंज की समीक्षा कर चुके हैं। शनिवार को उन्होंने सहारनपुर रेंज का दौरा किया। आने वाले दिनों में दूसरे रेंज और जोन के दौरे पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह सप्ताहांत में अपने कार्यक्रम रेंज और जिलों के लिए लगवा रहे हैं ताकि डीजीपी मुख्यालय के काम और संबंधित जोन, रेंज या जिले के काम पर असर न पड़े।
डीजीपी ने बताया कि वह अलग-अलग जिलों का आकस्मिक निरीक्षण भी करेंगे ताकि पुलिस कर्मियों की कार्यशैली और उन्हें आ रही दिक्कतों से रू-ब-रू हो सकें। इस सिलसिले में वह सीतापुर और उन्नाव का दौरा कर चुके हैं। वे जल्द ही पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद जोन की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह आसपास के एक-एक जिले में भी जाएंगे।
विज्ञापन
...ताकि पुलिस की छवि में हो सुधार
डीजीपी का कहना है कि उनकी कोशिश है कि पुलिस की छवि में सुधार आए और जो पुलिस के प्रति लोगों की नकारात्मक राय बदले। इसके लिए बड़े-बड़े काम करने की जरूरत नहीं है बल्कि छोटे-छोटे कामों से भी इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पुलिस वीक में पहली बार डीजीपी लेंगे परेड की सलामी
up dgp op singh
- फोटो : amar ujala
पुलिस वीक में पहली बार डीजीपी परेड की सलामी लेंगे। रैतिक परेड से पहले तीन अप्रैल को पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होने वाली परेड को ‘डीजीपी की परेड’ का नाम दिया गया है।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेस नाइट स्वच्छ भारत थीम पर आयोजित होगी। साथ ही, कव्वाली व आगरा के एसएसपी अमित पाठक के नाटक का प्रस्तुतीकरण होगा।
मुख्य कार्यक्रम चार दिनों का होगा। तीन अप्रैल को डीजीपी की परेड के अलावा चार अप्रैल को रेडियो मुख्यालय सभागार महानगर में पुलिस पेंशनर्स संस्थान की बैठक, पेंशनर्स संस्थान व रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक, उत्तर प्रदेश पुलिस कंट्रोल बोर्ड बैठक व पुलिस ऑफिसर्स मेस की आम सभा होगी।