37 साल पुलिस सेवा में रहने के बाद रिटायर हुए यूपी के डीजीपी, बोले- वर्दी में आज मेरा आखिरी दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह 37 साल तक पुलिस सेवा में बिताने के बाद रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वर्दी में आज मेरा आखिरी दिन है। 37 वर्ष तक मुझे देश और राज्य की सेवा करने का अवसर मिला। इसके लिए मैं देश व राज्य के सभी नागरिकों को आभार जताता हूं जिन्होंने पूरी तरह निस्वार्थ भाव से मुझे सहयोग किया।
वहीं, उन्होंने फर्रुखाबाद में बच्चों को एक सिरफिरे के चंगुल से सुरक्षित निकाले जाने पर यूपी पुलिस को बधाई दी और कहा कि मुझे आप सब पर गर्व है।
Today is my last day in uniform.
— DGP UP (@dgpup) January 31, 2020
For 37 years, it was a privilege to serve this great country and state. I want to thank each and everyone of you that I had the honour to work with. Gratitude to my fellow citizens who always offered their selfless help.विज्ञापन
Best Wishes!
I congratulate the entire @Uppolice team involved in the safe rescue of children held hostage at Farrukhabad. They showed professional acumen of the highest order and have done all of us proud.
— DGP UP (@dgpup) January 31, 2020
इसके पहले डीजीपी ओपी सिंह को शाही तरीके से पारंपरिक परेड के साथ विदाई दी गई। ओपी सिंह की रिटायरमेंट के बाद अब हितेश चंद्र अवस्थी प्रदेश के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक बनेंगे।
हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने करियर में साफ छवि के अफसरों में गिने जाने वाले हितेश चंद्र अवस्थी करीब 14 वर्ष तक सीबीआई में तैनात रहे हैं। 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह 23 जनवरी, 2018 से डीजीपी पद पर कार्यरत हैं। अधिवर्षता आयु पूरी हो जाने के कारण वह आज रिटायर हो गए।