फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up dgp sulkhan singh retired from his post

सेवा विस्तार की आस लिए रिटायर हुए डीजीपी सुलखान सिंह, नहीं आया केंद्र से जवाब

Fri, 29 Sep 2017 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Sep 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
up dgp sulkhan singh retired from his post
डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह आज रिटायर हो गए। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें डीजीपी पद से विदाई दी गई।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव बताते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे यूपी पुलिस का डीजीपी बनने का मौका मिला।

इस पुलिस का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान मिले सभी पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए सबका धन्यवाद किया।

डीजीपी के सम्मान में आयोजित मानक परेड में सुलखान सिंह के साथ एडीजी पीएसी आरके विश्वकर्मा और एडीजी लखनऊ अभय कुमार प्रसाद भी शामिल हुए।

1990 से 1993 तक यूपी में फैले आतंकवाद को याद करते हुए कहा कि यह वह फोर्स है जिसने आतंकवादियों के ज्वार को वापस भेज दिया।

राज्य सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिए जाने के लिए तीन दिन पहले ही केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया था।

बृहस्पतिवार को पूरे दिन केंद्र की हरी झंडी का इंतजार होता रहा, लेकिन शाम तक राज्य सरकार को इस बाबत कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed