फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP speaks about prepration related to Janmashtami and Chehallum.

UP: यूपी डीजीपी ने दिए निर्देश, जन्माष्टमी और चेहल्लुम को देखते हुए करें विशेष तैयारी

Sat, 24 Aug 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

यूपी डीजीपी ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्माष्टमी में शोभा यात्रा जुलूसों में पर्याप्त पुलिस प्रबंध करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
UP DGP speaks about prepration related to Janmashtami and Chehallum.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी तथा चेहल्लुम के कार्यक्रम जिन स्थानों पर एक साथ आयोजित हों, वहां अलग से योजनाबद्ध तैयारी की जाए। दोनों के आयोजकों से स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ वार्ता की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं पुलिस प्रबंध कराए जाएं।

विज्ञापन


शोभायात्रा जुलूसों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस प्रबंध करें और वीडियोग्राफी कराई जाए। महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से भी चेकिंग करायी जाये। डीजीपी शुक्रवार को जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एडीजी यातायात, रेलवे, जोन, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्योहारों पर किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाए। असामाजिक, अवांछनीय तत्वों की सूचियों को अपडेट करके निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। जन्माष्टमी से संबधित समस्त आयोजन, लीला स्थल, पंडाल, मंदिर एवं जुलूसों को सूचीबद्ध कर पुलिस की तैनाती करें। जन्माष्टमी में जिन स्थानों पर बीते वर्षों में विवाद हुआ हो, वहां उसे सुलझाने तथा संवेदनशीलता को दूर करने की कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेकर प्रभावी उपाय किए जाएं। भीड़ प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए पहले से प्लानिंग एवं तकनीक का प्रयोग कर इंतजाम किए जाएं। सोशल मीडिया की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग करें। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खंडन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed