{"_id":"68c198ab5dcd1c24b20906e7","slug":"up-dgp-s-instructions-action-will-be-taken-on-comments-on-women-and-children-on-social-media-such-content-w-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डीजीपी के निर्देश, सोशल मीडिया पर महिलाओं-बच्चों पर टिप्पणी करने पर होगी कार्रवाई; हटेगा इस तरह का कंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीजीपी के निर्देश, सोशल मीडिया पर महिलाओं-बच्चों पर टिप्पणी करने पर होगी कार्रवाई; हटेगा इस तरह का कंटेंट
Wed, 10 Sep 2025 10:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:29 PM IST
सार
UP DGP instructions: नेपाल में चल रही हिंसा के बीच यूपी डीजीपी ने सोशल मीडिया को लेकर गाइड लाइन जारी की है। अब महिलाओं और बच्चों पर टिप्पणी करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
राजीव कृष्ण, डीजीपी यूपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डीजीपी राजीव कृष्ण ने साइबर अपराध का मुकाबला करने के लिए 14सी के पोर्टल एनसीआरपी पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही, देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरे में डालने वाले कंटेंट को भी हटाने (टेकडाउन) की कार्यवाही करने के निदेश भी दिए है।
विज्ञापन
डीजीपी ने इस बाबत जारी परिपत्र में कहा कि साइबर अपराध के पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए जरूरी है कि हर शिकायत के पोर्टल पर प्रदर्शित होते ही थाना स्तर की साइबर सेल तत्काल कार्यवाही करे। इन शिकायतों को तीन वर्गों वित्तीय अपराध संबंधी शिकायतें, सोशल मीडिया संबंधी शिकायतें और विविध व गैर साइबर अपराध संबंधी शिकायत में बांटा जा सकता है।
विज्ञापन
वित्तीय अपराध के गंभीर मामलों, गिरोह, कॉल सेंटर्स के खिलाफ प्राथमिकता पर मुकदमा दर्ज किया जाए। जिन अपराधों में फ्रॉड की राशि बैंकों में है, उसे न्यायालय से आदेश कराकर पीड़ितों को वापस कराया जाए। उन्होंने इस बाबत सभी एसओ और साइबर क्राइम की जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों को एसओपी की विस्तार से जानकारी देने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन