{"_id":"6898b60e2ebf73016504321a","slug":"up-dgp-s-instruction-no-donations-should-be-taken-from-the-public-on-janmashtami-nor-should-salaries-of-poli-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डीजीपी का निर्देश: जन्माष्टमी पर न लिया जाए जनता से कोई चंदा, न ही पुलिस कर्मियों से हो वेतन की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डीजीपी का निर्देश: जन्माष्टमी पर न लिया जाए जनता से कोई चंदा, न ही पुलिस कर्मियों से हो वेतन की कटौती
Sun, 10 Aug 2025 08:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:39 PM IST
सार
UP DGP Rajiv Krishna: यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने जन्माष्टमी का पर्व शालीनता से मनाए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि इस त्योहार को लेकर जनता से कोई चंदा न लिया जाए।
विज्ञापन
राजीव कृष्ण ने दिए निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डीजीपी राजीव कृष्ण ने जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और शालीनता के साथ मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नर, जिलों के पुलिस कप्तान, एसपी रेलवे और पीएसी के सेनानायकों को जारी निर्देश में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस त्योहार को शालीनता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता से किसी भी तरह का चंदा न लिया जाए। पुलिसकर्मियों के वेतन से इस आशय की अनिवार्य कटौती न की जाए। इस अवसर पर कोई अशोभनीय नृत्य का कार्यक्रम न हो।
विज्ञापन
संबंधित पुलिस कमिश्नर, जिला प्रभारी एवं सेनानायक पहले से ही इस संबंध में किए जाने वाले कार्यक्रमों का भली-भांति अवलोकन कर लें और प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करें कि कोई अशोभनीय एवं अश्लीलतापूर्ण संवाद अथवा नृत्य न होने पाए।
विज्ञापन