{"_id":"5c86ef64bdec22142e749a16","slug":"up-dgp-instructed-to-policemen-said-do-not-post-on-social-media-about-any-political-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दी हिदायत, कहा- किसी पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट न डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दी हिदायत, कहा- किसी पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट न डालें
Tue, 12 Mar 2019 04:59 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: sapna singla
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
OP SINGH, UP DGP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने पर सोमवार को डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जोन, रेंज व जिलों के अफसरों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशों का अनुपालन कराएं।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मी किसी दल अथवा किसी प्रत्याशी से न कोई उपहार लें और न ही प्रचार-प्रसार करें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट डालने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही कहा गया कि वे किसी दल या प्रत्याशी को आवंटित चुनाव चिह्न अपनी वर्दी पर न लगाएं और न ही किसी के उकसावे पर दूसरे को नुकसान पहुंचाएं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी चुनाव में गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर निर्वाचन संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की सूची तैयार करें। फरार अपराधियों की सूची अपडेट करने, लंबित वारंट व चालान को तामील करने, अवैध शराब, हथियारों आदि के धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। जमानत पर रिहा कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार करने के अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार करें। लाल-नीली बत्ती, हूटर-सायरन, साइन बोर्ड, वाहनों पर काली फिल्म या टिंटेड ग्लास के संबंध में न्यायालय द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन