फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP got criticism for saying maanneya to rape accused MLA.

बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 'माननीय' कहकर फंस गए डीजीपी

Fri, 13 Apr 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
UP DGP got criticism for saying maanneya to rape accused MLA.
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala

दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को ‘माननीय’ कहने को लेकर डीजीपी ओपी सिंह घिर गए हैं। उन्नाव प्रकरण में हुई एसआईटी जांच से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी की संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई गई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान डीजीपी ओपी सिंह ने विधायक को माननीय कहकर संबोधित किया। पत्रकारों ने टोका तो कहा, फिलहाल विधायक पर सिर्फ आरोप लगे हैं। दोषी नहीं ठहराया गया है। इसलिए हम उन्हें अपराधी तो नहीं कह सकते। वैसे भी जब तक किसी पर आरोप सिद्ध न हो जाए तो उसे सम्मान देने में हर्ज क्या है?
विज्ञापन


जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने तीखी टिप्पणी की। कहा, रेप के आरोपी विधायक को जब प्रदेश पुलिस का मुखिया ही माननीय कहेगा तो एडीजी स्तर से अफसर तो ‘श्रीमान माननीय’ और उसके नीचे के अफसर ‘परम पूजनीय श्रीमान माननीय’ कहकर संबोधित करेंगे। ऐसे में कार्रवाई की उम्मीद करना बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed