रेप पर यूपी के डीजीपी का फिर शर्मनाक बयान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डीजीपी ने एक ऐसा शर्मनाक बयान दिया है, जो पहले ही मुश्किलों में फंसे सीएम अखिलेश के गले की फांस बन सकता है।
पिछले दिनों बदायूं रेप केस को हल करने के लिए नारको टेस्ट से लेकर लाई डिटेक्टर टेस्ट तक की बात कर रहे डीजीपी एएल बनर्जी ने एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विवादास्पद बयान देकर नया हंगामा खड़ा कर दिया है।
डीपीजी साहब ने मामले की गंभीरता को धता बताते हुए कह दिया कि बलात्कार जैसी वारदात यूपी में रूटीन घटनाएं हैं।
यह बयान तब आया है, जबकि 24 घंटे पहले ही सीएम अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था से कोई भी समझौता न करने का एलान किया था।
पहले भी दिया था विवादित बयान
यूपी के डीजीपी साहब ऐसा शर्मनाक बयान पहले भी दे चुके हैं। बनर्जी ने इस साल की शुरुआत से ही सूबे की पुलिस की कमान संभाली है।
बदायूं कांड में भी डीजीपी ने ऐसा ही बयान दिया था, जिससे पूरी कहानी उलझ गई। हो सकता है कि घटना में कुछ पेंच हो, लेकिन बिना जांच के ही डीजीपी ने आनर किलिंग, संपत्ति विवाद और आरोपियों को ही क्लीन चिट देने का माहौल बना दिया।
उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद चुनाव आ गया और करीब पांच माह का कार्यकाल चुनावी माहौल में बीत गया पर चुनाव के बाद से सूबे में जिस तरह चौतरफा दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाएं शुरू हुईं, उससे प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया।
कहा कोई नई बात नहीं
बदायूं गैंग रेप कांड पर जहां प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही थी, वहीं सरकार के प्रवक्ता ने बेतुका बयान देकरमामले पर सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण दिया था।
प्रदेश में आए दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं पर सरकार ने एक बेतुका बयान दिया है।
नियमित प्रेस ब्रीफिंग में गृह विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि इसमें कोई नई बात नहीं है।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े का हवाला देते हुए उन्होंने बताया था कि यूपी में दुराचार की रोजाना 10 घटनाएं होती हैं, इसके बावजूद यूपी क्राइम रेट में 22वें नंबर पर है। यानी 21 राज्यों में यूपी के मुकाबले ज्यादा अपराध है।
रामगोपाल ने दिया था शर्मनाक बयान!
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भी यूपी में रेप की वारदातों पर ऐसे बयान दिए थे, जिन पर पार्टी की खूब मलामत हुई थी।
ट्विटर पर एएनआई न्यूज के हवाल से दिए गए इन दोनों नेताओं के बयान पर बड़ा सियासी संग्राम छिड़ा।
रामगोपाल यादव ने एएनआई टीवी को दिए बयान में यूपी में बेतहाशा बढ़ते अपराध और कानून की अपंगता पर बात न करते हुए एक अलग ही वजह को गैंगरेप जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताया।
रामगोपाल ने कहा कि टेलीविजन पर खुलेआम दिखाई जा रही वल्गैरिटी और वॉयलेंस की वजह से ही लोगों की मानसिकता दूषित हो रही है।