{"_id":"61c583b161e68c5f1438e821","slug":"up-dgp-gave-instructions-police-to-resolve-minor-disputes-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : डीजीपी ने दिए निर्देश, चुनाव से पहले मामूली विवादों को सुलझाए पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : डीजीपी ने दिए निर्देश, चुनाव से पहले मामूली विवादों को सुलझाए पुलिस
Fri, 24 Dec 2021 01:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:54 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से जुड़े व छोटे झगड़े अकसर बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम एस-10 का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस को मामूली विवादों को गंभीरता से लेते हुए सुलझाने के निर्देश डीजीपी मुकुल गोयल ने दिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन से जुड़े व छोटे झगड़े अकसर बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम एस-10 का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसमें क्षेत्र के 10 संभ्रांत लोगों की समिति की मदद लेकर मामले निस्तारित कराए जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस कमेटी का स्लोगन भी तय किया गया है ‘गांव का झगड़ा गांव में सुलझाएं, कोर्ट कचहरी हम क्यों जाएं’। शहरी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए इस कमेटी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा है कि बीट इंचार्ज माह में कम से कम एक दिन गांव-मोहल्ले में जाकर जाकर एस-10 की मीटिंग करें। इसके अलावा हर गांव के एस-10 सदस्यों का वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें संबंधित गांव के विवादों की जानकारी कम से कम समय में पुलिस को हो जाए। उन्होंने बीट से लेकर थानेदार तक को बेसिक पुलिसिंग के निर्देश दिए हैं।