फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP claimed Image of UP Police became better in last two and half years.

यूपी डीजीपी का दावा: ढाई साल में पुलिस पर बढ़ा जनता का भरोसा, 85 फीसदी बोले- बढ़ी सुरक्षा भावना

Fri, 27 Sep 2019 01:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Sep 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
UP DGP claimed Image of UP Police became better in last two and half years.
यूपी डीजीपी ओपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

डीजीपी ओपी सिंह का दावा है कि अपराधियों पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस की कार्यवाही पर आमजन का भरोसा बढ़ा है। इसका कारण पिछले ढाई वर्षों में अपराधियों में कानून का भय व्याप्त करने के लिए उठाए गए कई ठोस कदम हैं।

विज्ञापन


यह बातें पुलिस विभाग की ओर से कराए गए एक सर्वे में निकलकर आई हैं। इसमें 77 प्रतिशत लोगों ने पुलिस की सेवाओं को संतोषजनक, अच्छी या अति उत्कृष्ट दर्जे का माना है। हालांकि, अपेक्षाओं के मुद्दे पर 82 फीसदी ने पुलिस से ईमानदारी की उम्मीद की है।
विज्ञापन


डीजीपी ने मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि एक कार्यदायी संस्था ने सर्वे एजेंसी के माध्यम से लोगों के बीच पुलिस की छवि जानी। सर्वे में पूछा गया कि यूपी पुलिस के प्रयासों से जनता में सुरक्षा की भावना कितनी जागृत हुई और उनकी क्या अपेक्षाएं हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की भावना पर लोगों ने दी ये राय

 1- व्यक्तिगत सुरक्षा : 85 प्रतिशत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से साल भर पहले से अब स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं।

2-सार्वजनिक सुरक्षा : 81 प्रतिशत ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर साल भर पहले से अधिक सुरक्षित हैं तथा 72 प्रतिशत ने कहा कि राजमार्ग पहले से अधिक सुरक्षित हैं।

3- व्यापार सुरक्षा : 70 प्रतिशत ने माना कि साल भर से अधिक सुरक्षित हैं।

4- रात्रि समय की सुरक्षा : 68 प्रतिशत ने कहा कि रात्रि में वह पहले से अधिक सुरक्षित हैं।

5- महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों की सुरक्षा : 87 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। 83 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि उनके जनपद पहले से अधिक सुरक्षित हैं, जबकि 76 प्रतिशत ने कहा कि बच्चों के प्रत्येक अपराध में विगत वर्ष से कमी आई है। 82 प्रतिशत ने माना कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराधों में कमी आई है।

अच्छे अधिकारी में कौन-कौन से गुण होते हैं?

सर्वे में 82 प्रतिशत लोगों ने अच्छे अफसर में ईमानदारी, 65 प्रतिशत ने विनम्रता, 56 प्रतिशत ने निष्ठा तथा 35 प्रतिशत ने सहानुभूति के साथ समस्या को सुनना बताया है।

पुलिस के लिए सुझाव
डीजीपी ने बताया कि 61 प्रतिशत व्यक्तियों ने सार्वजनिक स्थलों पर और अधिक पुलिस बल की तैनाती, 42 प्रतिशत ने परियोजनाओं की बेहतर जानकारी देना और 40 प्रतिशत ने अधिक महिला कर्मियों की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।

कुंभ आयोजन को बताया बेहतर
डीजीपी ने बताया कि इस वर्ष 22 करोड़ श्रद्धालुओं का कुंभ मेले में आगमन एक रिकॉर्ड है। मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दिन कराए गए सर्वे में 95 प्रतिशत लोगों ने पुलिस को पहले से अधिक सतर्क, 92 प्रतिशत ने व्यवहार को पहले अधिक बेहतर और 85 प्रतिशत ने यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को उनके पूर्व की कुंभ यात्राओं से बेहतर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed