{"_id":"61a8e14f5e26af37a36a7027","slug":"up-deputy-election-commissioner-chandra-bhushan-kumar-reviewed-said-officers-of-the-districts-should-get-involved-in-the-preparations-for-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने की समीक्षा, बोले- चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं जिलों के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने की समीक्षा, बोले- चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं जिलों के अफसर
Thu, 02 Dec 2021 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:37 PM IST
सार
उप निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन के कार्यों की पूरी रूपरेखा तैयार कर लें। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करें और सभी पोलिंग स्टेशनों का कम से कम एक बार निरीक्षण जरूर करा लें।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से चुनावी तैयारियों में जुट जाने और चुनाव के कामों की रूपरेखा तैयार करने को कहा है। चंद्र भूषण कुमार बृहस्पतिवार को चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उप निर्वाचन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन के कार्यों की पूरी रूपरेखा तैयार कर लें। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करें और सभी पोलिंग स्टेशनों का कम से कम एक बार निरीक्षण जरूर करा लें। जिलों में निर्वाचन के लिए बने कंट्रोल रूम 1950 का निरीक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण और डेटाबेस का अपडेशन जरूर कराएं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए अभी से प्लान तैयार करें तथा इसके लिए पर्याप्त गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कहा कि मतदाता पंजीकरण के काम को गंभीरता से लिया जाए, छोटी-छोटी गलतियां होने पर फार्म निरस्त न किए जाएं। ऐसे मामलों में गलतियों को सुधार कर मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पांच दिनों का और समय बढ़ाया गया है। इसका सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर तक आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक हर हाल में कर दिया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा निर्वाचन कार्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, चंद्रशेखर, विशेष कार्याधिकारी रमेश चंद्र राय, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन