फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy Commissioner who resigned after being hurt by Shankaracharya's statements goes on leave, confusion

यूपी: शंकराचार्य के बयानों से आहत होकर इस्तीफा देने वाले उपायुक्त गए अवकाश पर, इस्तीफे पर असमंजस

Wed, 28 Jan 2026 07:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद,अयोध्या
अमर उजाला संवाद,अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Jan 2026 07:06 PM IST
सार

Prashant Kumar Singh: उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। बुधवार को उनके इस्तीफे की चर्चा होती रही। 
 

विज्ञापन
UP: Deputy Commissioner who resigned after being hurt by Shankaracharya's statements goes on leave, confusion
इस्तीफे के साथ कार्यालय में मौजूद उपायुक्त कर प्रशांत सिंह।

विस्तार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों से आहत होकर व सरकार के समर्थन में मंगलवार को इस्तीफा देने वाले उपायुक्त कर प्रशांत कुमार सिंह अवकाश पर चले गए हैं। वहीं, उनके इस्तीफे पर भी असमंजस है। इसे लेकर कोई अधिकारी खुलकर तो नहीं बोल रहा है, लेकिन दिन भर कार्यालय में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

विज्ञापन


उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था। इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री के विरुद्ध अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होने का दावा किया था। आरोप लगाया था कि शंकराचार्य भोले-भाले अधिकारियों को प्रलोभन देकर सरकार के विरुद्ध साजिश कर रहे हैं। वह समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं और देश व प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहली बार सरकार के समर्थन में किसी के इस्तीफा देने से चर्चा का माहौल बन गया। जिले से लेकर देश व प्रदेश स्तर तक वह सुर्खियों में आए। इस्तीफे के बाद मान-मनौवल का दौर भी शुरू हुआ। पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच मंगलवार की शाम को ही सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया था फर्जी

UP: Deputy Commissioner who resigned after being hurt by Shankaracharya's statements goes on leave, confusion
उपायुक्त कर प्रशांत सिंह - फोटो : amar ujala

लखनऊ में निजी क्लीनिक चलाने वाले उनके सगे भाई अभिजीत सिंह ने उनकी नियुक्ति को फर्जी बताया। आरोप लगाया कि उन्होंने फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के जरिये नौकरी हथियाई है, जिसकी जांच चल रही है। इस खुलासे के बाद उनकी खूब किरकिरी हुई। हालांकि, इसके बाद वह मीडिया के समक्ष नहीं आए न ही किसी तरह की बयानबाजी की। बुधवार को भी वह दफ्तर में नहीं देखे गए, लेकिन कार्यालय में दिन भर उनके नाम और प्रकरण की चर्चा रही।

आया विभाग का बयान 

अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार ने बताया कि उपायुक्त कर प्रशांत सिंह अवकाश पर हैं। उनका इस्तीफा मिला है, जिसे लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed