{"_id":"59023d9a4f1c1be959c0cd85","slug":"up-deputy-cm-says-no-tolerance-on-corruption-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डिप्टी सीएम बोले, हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर होगा जीरो टॉलरेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डिप्टी सीएम बोले, हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर होगा जीरो टॉलरेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर नो टॉलरेंस होगा। अफसर इसी नीति पर काम करेंगे। भाजपा सरकार में सभी योजनाओं के कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता से होंगे। वह गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से आम लोगों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रदेश की योगी सरकार सही ढंग से लागू कराएगी। उन्होंने योगी सरकार के किए गए कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन
कहा कि किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। आजादी के बाद किसी प्रदेश में यह पहला मौका है कि जब सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। 14 साल से सरकारी खरीद की बदहाली को दूर किया।
विज्ञापन
महिला अपराधों को रोकने के लिए एंटी रोमियो दल से राहत दिलाई। कहा कि भूमाफिया सक्रिय थे। सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर कब्जे किए जा रहे थे। इसे रोकने के लिए सरकार ने तहसील से जिले स्तर तक टास्कफोर्स का गठन किया। यह इसे रोकेगी।