फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM said- hospitals should be on alert mode regarding festivals and heat, ban on taking leave

यूपी: डिप्टी सीएम ने कहा- त्योहार-गर्मी को लेकर अलर्ट मोड पर रहें अस्पताल, अवकाश लेने पर लगी रोक

Mon, 02 Jun 2025 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

Hospitals on alert mode in UP: यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

विज्ञापन
UP: Deputy CM said- hospitals should be on alert mode regarding festivals and heat, ban on taking leave
डिप्टी सीएम इन दिनों जिलों के अस्पतालों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगामी त्योहार व भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दवाएं, मरीजों की भर्ती व इमरजेंसी सेवाओं को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को अपरिहार्य कारणों के अलावा अवकाश स्वीकृत नहीं करने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को निर्देश दिया कि अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। किसी भी आपात स्थित के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर किसी को भी भर्ती करने में दिक्कत न आए। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथीसेन शर्मा ने सीएमओ, अधीक्षकों, प्रधानाचार्यों, निदेशकों आदि को निर्देश पत्र जारी कर दिया है। इसमें इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था और बेहतर रखने, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीमें बनाने, मरीजों को इलाज हासिल करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने, 102, 108 व एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवाएं भी क्रियाशील रखने, पर्याप्त दवाओं का इंतजाम रखने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर गर्मी से होने वाली बीमारियों से निपटने और एन्टी स्नैक वेनम और एन्टी रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत दूसरे उपकरण क्रियाशील रखे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed